जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विधान सभा सैयदराजा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर देखा गया

चन्दौली/दिनांक 11 फरवरी 2026

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा विधान सभा सैयदराजा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर देखा गया

इन सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा SIR का कार्य बेहतर तरीके से संपादित किया जा रहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सभी को सावधानी पूर्वक त्रुटिरहित कार्य करने के निर्देशित किया और कहा कि SIR की बड़ी जिम्मेदारी आप लोगो को दी गई है इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग इसी तरह कड़ी मेहनत के साथ आगे भी बेहतर कार्य करे।
इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!