भागवत ज्ञान यज्ञ का कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति उपेंद्रनाथ भारद्वाज- चहनियां चंदौली

भागवत ज्ञान यज्ञ का कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति उपेंद्रनाथ भारद्वाज- चहनियां चंदौली

क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव में माता शुभांगी देवी तथा तस्य पुत्र श्री बाबा श्री राम अवतार ब्रह्म् जी के 14वां वार्षिक श्रृंगार महोत्सव के अवसर पर भागवत ज्ञान यज्ञ आयोजन किया गया था। जो कि 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को कथा का समापन किया गया। इसी क्रम में कथा वाचक व्यास उपेंद्रनाथ भारद्वाज ने श्री कृष्ण जन्म की वर्णन करते हुए उनके बाल लीलाओं की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि जब-जब पृथ्वी पर पापों का अत्याचार बढ़ता है तब -तब पृथ्वी पर भगवान किसी ने किसी रूप में भगवान जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत ज्ञान यज्ञ कथा श्रवण करने से प्राणियों की मौक्ष प्राप्त हो जाती है। कलयुग में भागवत ज्ञान यज्ञ कथा मोक्ष प्राप्ति का सबसे उत्तम व सरल रास्ता है। जो भी श्रोता भागवत कथा स्मरण करता है या सुनता है कि सारे पाप निष्फल हो जाते हैं। और वह उत्तम फल प्राप्त कर मोक्ष प्राप्त करता है। वहीं उपस्थित हृदय नारायण उपाध्याय, रामसेवकउपाध्याय, जितेंद्र उपाध्याय जितेंद्र उपाध्याय, डॉ अजय उपाध्याय, मोहन चंद उपाध्याय,घुराराम प्रधान, पारस उपाध्याय, अवधेश, सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त गण उपस्थित थे।

नियामताबाद ब्लॉक के अंतर्गत कठौरी गांव की रहने वाली अनन्या शर्मा पुत्री प्रदीप कुमार शर्मा को जिला पोषण समिति के तहत आयोजित कार्यक्रम (100दिन) में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने से महज 6वर्ष की उम्र में जिलाधिकारी श्री चंद्रमोहन गर्ग जी के द्वारा सर्टिफिकेट, उपहार और सम्मान प्राप्त हुआ साथ में उनके बाबा श्री बालकिशन जी(अध्यापक), आंगनबाड़ी मंजू देवी, अभिषेक कुमार, विकाश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे l