आइए, इस गर्मी बच्चों की प्रतिभा को दें नई उड़ान…कर्मचारी क्लब, बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी

आइए, इस गर्मी बच्चों की प्रतिभा को दें नई उड़ान…! 🌟

कर्मचारी क्लब, बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी

द्वारा आयोजित SUMMER CAMP–2026 केवल एक कैंप नहीं, बल्कि सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर है।

🎉 24 मई 2026, रविवार, सायं 5 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति बच्चों एवं प्रतिभागियों का उत्साह कई गुना बढ़ाएगी।

✨ आप सपरिवार पधारें, बच्चों का मनोबल बढ़ाएं और इस यादगार शुरुआत के साक्षी बनें।

 

मदन जी सचिव पद पर हैं,

सरोज जी कोषाध्यक्ष पद पर हैं,

अमित जी कार्यकारिणी अध्यक्ष हैं

Sanjay Rastogy Jay Gupta Rakesh Tiwari Shaista Yasmin

📍 स्थान: कर्मचारी क्लब, BLW, वाराणसी

मदन कुमार

सचिव, कर्मचारी क्लब

बनारस रेल इंजन कारखाना, वाराणसी

#manavadhikar_news #reelsvideo #HumanRightsNews #Chandauli #varanasi #सेवाकार्य #UPNews

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।