बाढ़ प्रबंधन योजना के तहत की जा रही विभिन्न विभागों की तैयारियों की आयोजित हुई समीक्षा बैठक

तटबंधों और कटाव-रोधी कार्यों एवं नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य पूर्व-मॉनसून निरीक्षण कर कमजोर/मरम्मत का कार्य समय से किया जाय
चंदौली/दिनांक 17 अप्रैल, 2026
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता मे वर्ष 2026-27 की बाढ़ से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु स्टीयरिंग ग्रुप की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
सभी संबंधित विभागों को बाढ़ से पहले की तैयारियों (प्री-मानसून एक्टिविटी) को समय से पूरा करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा द्वारा संवेदनशील, अतिसंवेदनशील तटबंधों चंद्रप्रभा, गढ़ई नदी, गुरैनी, भोका बंधी एवं अन्य तटबंधो के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2026-27 में सम्भावित बाढ़ से बचाव हेतु की जा रही तैयारियों, तथा पिछले वर्ष हुए प्रभावित ग्रामों तटबंधों के बारे में अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रभा से जानकारी प्राप्त किया गया।
बैठक दौरान जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से चन्द्र प्रभा, सिंचाई विभाग, जिला पूर्ति विभाग, चिकित्सा विभाग, पशुपालन विभाग ,पंचायती राज, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग तथा शिक्षा विभाग के द्वारा बाढ़ के दौरान किए जाने वाले संपूर्ण तैयारियों एवं अन्य कार्यों तथा उनके दायित्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। बैठक दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तथा विभिन्न परीक्षेत्रों में पड़ने वाले ड्रेनेज की साफ-सफाई पहले ही करा ली जाए जिससे की जल जमाव (वाटर लॉगिंग) की समस्या न आए तथा सिल्ट की साफ सफाई की उचित व्यवस्था करें । इसका सत्यापन भी करा लें। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के अंतर्गत भी कार्य कराए जाए। कहा कि बाढ़ बचाव के दृष्टिगत जो भी कार्य कराए उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें सभी प्रकार के कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रहनी चाहिए। कहा कि बाढ़ बचाव के दृष्टिगत आवश्यक वस्तुएं भी क्रय करने हेतु सभी टेंडर्स की प्रक्रिया 15 जून से पूर्व ही पूर्ण कर लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियंता चन्द्र प्रभा, जिला विकास अधिकारी, डीसी नरेगा, आपदा विशेषज्ञ, जिला कृषि अधिकारी, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी गण तहसीलदार गण तथा जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।






