अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर स्वर्गीय अजीत कुमार गुप्ता जी की 76वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर स्वर्गीय अजीत कुमार गुप्ता ( बनारस बेड्स के मालिक)की 76वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मेमोरियल स्कूल की प्रिसिंपल सरोज राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम सफलता पूर्वक रहा |

इस अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारजनों, सहयोगियों और संस्थाओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
स्वर्गीय अजीत कुमार गुप्ता एक दूरदर्शी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व के धनी थे। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में कार्य करने का अवसर प्राप्त करने वाले सभी लोगों ने उन्हें एक ऐसे लीडर के रूप में याद किया, जिन्होंने हमेशा चुनौतियों को अवसरों में और लक्ष्यों को उपलब्धियों में बदलने की प्रेरणा दी। उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए अनेक लोगों ने प्रतिदिन कुछ नया सीखा और अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा पाई।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रशान्त ग्लास वर्क्स प्रा. लि., गगन मेमोरियल स्कूल, मोतीवाला फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट सहित समस्त मोतीवाला परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। श्रीमती रजनी गुप्ता एवं श्रीमती मोनिका गुप्ता ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय अजीत कुमार गुप्ता आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षाएं, विचार और कार्यशैली आज भी सभी के जीवन और कार्यों में जीवित हैं। उनका योगदान सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

दीनदयाल नगर: संघ की नगर इकाई द्वारा वन विहार कार्यक्रम सम्पन्न

???? स्थान: श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली
दिनांक: [6.7.2025]

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नगर इकाई दीनदयाल नगर द्वारा आज श्री महालक्ष्मी महरौड़ी देवी मंदिर, भुपौली के पावन प्रांगण में वन विहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाखा का आयोजन, सामूहिक बौद्धिक, देशभक्ति गीत और सामूहिक भोजन की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयंसेवकों में प्रकृति से जुड़ाव, संगठनात्मक समरसता तथा सनातन परंपराओं की प्रेरणा को सजीव करना रहा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि काशी विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख अनिल जी ने अपने उद्बोधन में कहा:

> “इस दिव्य प्रांगण में कभी त्रिदंडी बाबा और अवधूत बाबा को ज्ञान प्राप्त हुआ था। आज संघ का वन विहार कार्यक्रम यहां आयोजित होना अपने आप में एक सौभाग्य की बात है। यह स्थान आध्यात्मिक चेतना और संघ की विचारधारा को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।”



???? कार्यक्रम का समापन सह नगर कार्यवाह रोहित जी द्वारा किया गया।
???? कार्यक्रम संचालन एवं व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में:

नगर संघचालक संजय जी

नगर प्रचारक अंकित जी

प्रचार विभाग से घनश्याम जी, रोहित जी, सुमित जी, मलय जी, बलराम जी

वरिष्ठ कार्यकर्ता रामधार चौहान जी एवं संजय रस्तोगी जी
आदि की विशेष उपस्थिति रही।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने न केवल राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत किया, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व का भी संकल्प दोहराया।