निर्माणाधीन हाईवे के किनारे नाली निर्माण कराने की किया मांग – चहनियां चंदौली

निर्माणाधीन हाईवे के किनारे नाली निर्माण कराने की किया मांग – चहनियां चंदौली

क्षेत्र स्थित तीरगाँवा से मारूफपुर तक 437 करोड़ की लागत से बन रहे फोर लेन स्टेट हाईवे 69 के किनारे किनारे बनने वाली नाली कई जगह अधूरी पड़ी हुयी है। बारिश का समय नजदीक होने से ग्रामीणों में बरसात का पानी घरों में, दुकानों में, स्कूलों में भरने की आशंका के बीच अधूरी नालियों को पूरा कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

मारूफपुर गांव के सामने बनी नाली आधी अधूरी पड़ी है। जबकि वर्ष 2024 में ही ग्रामीण दुर्गेश पाण्डेय की मांग पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय ने एक्सचीयन राजेश कुमार से पहले से प्रस्तावित नाली को 200 मीटर और आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जेई द्वारा नापी करके नाली का निर्माण कार्य शुरू भी करा दिया। लेकिन तीन दिन तक काम के बाद निर्माण बंद हो गया और अभी तक बंद पड़ा है। जिसके सम्बन्ध में जटाधारी महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ एस पी सिंह ने बताया कि मारुफपुर बाजार से सैदपुर घाट की तरफ जाने वाली नालियों का निर्माण जटाधारी महाविद्यालय मारुफपुर के गेट पर ही छोड़ दिया गया जिससे बरसात में आने वाले पानी से महाविद्यालय कैम्पस भर जाने की सम्भावना है ऐसी स्थिति में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं और अध्यापकों को आने जाने में असुविधा होगी। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर नाली निर्माण की गुहार लगायी है। जिससे जल भराव की समस्या से निजात मिल सके।

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।