बबुरी स्थानीय कस्बा निवासी गौतम पटवा की 14 वर्षीय पुत्री जाह्नवी (कक्षा 11 की छात्रा) की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

बबुरी स्थानीय कस्बा निवासी गौतम पटवा की 14 वर्षीय पुत्री जाह्नवी (कक्षा 11 की छात्रा) की साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतका के पिता ने अपने ही परिवार के सदस्यों (मृतका के चाचा, चाची और दादा) पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद से मृतका के पिता गौतम पटवा और परिजन गहरे सदमे और आक्रोश में हैं। पिता ने पुलिस के सामने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वे बेटी के शव का अंतिम संस्कार (अंत्येष्टि) नहीं करेंगे। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष बबुरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और जरूरी नमूनों (सैंपल्स) को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।मृतका जाह्नवी दो बहनें थी, जिसमें से उसकी बड़ी बहन वैष्णवी अपनी बुआ के साथ रहती है। जाह्नवी अपनी माँ संजू और पिता गौतम पटवा के साथ रहती थी। थाना अध्यक्ष बबुरी किशोर कुमार चौबे का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, और फॉरेंसिक रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट वैभव त्रिपाठी

मिशन शक्ति पांच के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आयोजन चहनिया चंदौलीपावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया ! प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया की आज बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई! इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा!आज उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया !इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!