एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ कार्यक्रम आयोजित

वृहद वृक्षारोपण अभियान को रफ्तार देने के लिए चंदौली जिले में एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बृजेश कुमार वर्मा एवं प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पौधों का वितरण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर यमन कुमार सिंह, अमित कुमार, याशमीन खान , धर्मेंद्र चौहान, सुशील, रोहित , दिलीप, रिंकू, अभिषेक समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें




