स्वच्छ भारत मिशन की बैठक: शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही पर सख्त निर्देश, दो ब्लॉक में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट यूनिट

स्वच्छ भारत मिशन की बैठक: शौचालयों के रख-रखाव में लापरवाही पर सख्त निर्देश, दो ब्लॉक में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट यूनिट

 

*चन्दौली/दिनांक 30 जून, 2026*

 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक संपन्न हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने और लंबित ऑनलाइन आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के सुचारू संचालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) को निर्देशित किया कि सभी सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर उनके खुलने और बंद होने का समय अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो। इसके साथ ही, शौचालयों की देखरेख कर रहे केयरटेकर्स को समय से प्रति माह मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

 

कचरा प्रबंधन को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूर्व से निर्मित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (PWMU) को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश संबंधित विकास खण्डों को दिए गए। इसके अतिरिक्त, *विकास खण्ड नियामताबाद के बहादुरपुर* एवं *विकास खण्ड चन्दौली के लीलापुर* में नई प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए मिशन कार्यालय को जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।

 

ओडीएफ (ODF) प्लस मॉडल गांवों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने सभी एडीओ पंचायत को शत-प्रतिशत द्वितीय सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। बैठक में इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई गई कि कुछ जनपद स्तरीय अधिकारी मॉडल गांवों के सत्यापन कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे लापरवाह अधिकारियों की सूची तैयार कर तत्काल अवगत कराने का आदेश दिया है, ताकि उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

 

बैठक में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कंसलटेंट, जिला परियोजना प्रबंधक के साथ-साथ समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त सहायक विकास अधिकारी (ADO पंचायत) उपस्थित रहे।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।