एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीदों के बलिदान को किया नमन  

एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शहीदों के बलिदान को किया नमन

*चंदौली* जिले के एम. डी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. वी. के. वर्मा जी, फार्मेसी प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह एवं नर्सिंग प्रिंसिपल यमन कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. वी. के. वर्मा जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों के उत्साह और देशभक्ति से पूरे कॉलेज परिसर का वातावरण भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

 

इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर रोहित राय, अमित कुमार, याशमीन खान , सुशील, शिवम, दिलीप, रिंकू, धर्मेंद्र, विनीता, सोनम, खुशबू, आरती, अजीत धीरेंद्र , एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अली नगर मुगलचक के प्रमुख लिंक रोड पर 5 दिनों से भरा कमर तक पानी, स्कूली बच्चे परेशानअली नगर मुगलचक, जिला चंदौली, 7 अक्टूबर 2025 – जिले में जहाँ एक ओर नेतागण बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, वहीं अली नगर मुगलचक के वार्ड नंबर 3 और 9 को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क पर विगत 5 दिनों से कमर तक पानी भरा हुआ है। चकिया रोड (आर आर मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने) से मुगलचक पानी टंकी होते हुए जीटी रोड तक जाने वाली इस सड़क पर जलभराव से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।इस मार्ग पर 2 सरकारी स्कूल, 2 प्राइवेट स्कूल, 2 गौशाला, नगर पालिका का स्टोर रूम और एक पानी टंकी स्थित है। स्कूली बच्चों को जूते-मोजे उतारकर पानी में चलकर रोड पार करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वे नगर के वासी नहीं हैं? क्या उन्होंने वोट नहीं दिया? क्या नगर चेयरमैन और अन्य जनप्रतिनिधियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है?आक्रोशित निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि क्या हर समस्या का समाधान केवल जन आंदोलन ही है? क्या चक्का जाम करने पर ही प्रशासन सुनवाई करेगा?स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है।

This is to certify that Shreya Singh has successfullycompleted a Content Writer Internship at ManavAdhikar News from 2nd June 2025 to 7th June 2025.During this period, Shreya demonstrated exceptionalwriting skills, creativity, and dedication to producinghigh-quality content. She was responsible forresearching, writing, and editing articles on varioussocial, political, and human rights issues. Her workhas significantly contributed to the organization’sgoals and outreach.We appreciate Shreya’s hard work, professionalism,and eagerness to learn throughout the internshipperiod. We wish her all the best in his futureendeavors.