प्राइवेट स्कूल संगठन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश

प्राइवेट स्कूल संगठन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश

 

आवश्यक बैठक संपन्न – निजी विद्यालयों की शुल्क प्रतिपूर्ति दर बढ़ाने की उठी मांग

 

चंदौली, 22 नवंबर 2026।

 

आज दिनांक 22.11.2026, दिन रविवार को प्राइवेट स्कूल संगठन ट्रस्ट, उत्तर प्रदेश की एक आवश्यक बैठक यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल (UPS), चंदौली में संपन्न हुई।

 

बैठक में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम की धारा 12(2) के अंतर्गत प्रदेश के समस्त निजी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के सापेक्ष मिलने वाली शुल्क प्रतिपूर्ति की दर बढ़ाने तथा इसे राष्ट्रीय मानकों एवं अन्य राज्यों में निर्धारित दरों के अनुरूप करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

 

इसके साथ ही सत्र 2021-22 एवं 2022-23 के लंबित शुल्क प्रतिपूर्ति के बकाया भुगतान को शीघ्र जारी कराने के विषय पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित विद्यालय प्रबंधकों ने एकजुट होकर निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के माध्यम से प्रभावी पहल करने पर जोर दिया।

 

बैठक में संगठन के निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे—

 

– हरिहर विश्वकर्मा – अध्यक्ष

– अरुण कुमार पाठक – महामंत्री

– प्रणव कुमार पांडेय – शिक्षा मंत्री

– दिनेश कुमार तिवारी – कोषाध्यक्ष

– राधेश्याम पाल – आईटी एवं रिसर्च प्रभारी

– पंकज मिश्रा – संगठन मंत्री

– उदय प्रताप – मीडिया प्रभारी

– पुरुषोत्तम मिश्रा – संरक्षक

– दिलीप कुमार सिंह – सदस्य

– संजय कुमार – सदस्य

 

इसके अतिरिक्त चंदौली ब्लॉक के अनेक विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी ने निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।