*एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन डे का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया फार्मेसी शिक्षा का महत्व

*एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में ओरिएंटेशन डे का आयोजन, विद्यार्थियों को बताया फार्मेसी शिक्षा का महत्व*

चंदौली। एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चंदौली में डी. फार्मा प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और फार्मेसी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बी. के. वर्मा ने कहा कि फार्मेसी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक कुशल फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी केवल दवाओं की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि उनके सुरक्षित एवं उचित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और व्यावहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

 

वहीं, फार्मेसी प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह ने डी. फार्मा पाठ्यक्रम की उपयोगिता और फार्मेसी क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ प्रयोगशाला प्रशिक्षण और व्यावहारिक कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक योग्य एवं जिम्मेदार फार्मासिस्ट बन सकें।

 

इस अवसर पर प्रोफेसर अमित कुमार, याशमीन खान, धर्मेंद्र चौहान, सुशील कुमार, दिलीप कुमार, रिंकू राज सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में अभिभावकों को भी बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई और शैक्षणिक प्रगति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अनुशासन, नैतिकता और सेवा भावना के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करना रहा।

दिनांक 23.9.24 को मानवाधिकार न्यूज़ के राष्ट्र अध्यक्ष संजय जी के पुत्र सक्षम का जन्मदिन था, और इस उपलक्ष में उनके द्वारा जरूरतमंदों को खाना एवं मिठाई बांटने का काम किया गया, अध्यक्ष जी का कहना है की जन्मदिन पर केक काटने के साथ-साथ बच्चों को यह भी संस्कार दिए जाने चाहिए।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।