रामायण ग्रंथ भेंट एवं महत्वपूर्ण चर्चा

रामायण ग्रंथ भेंट एवं महत्वपूर्ण चर्चा

दिनांक: 15,12,2024]
स्थान: ओम नगर उमेश यादव जी का कोचिंग सेंटर

आज हमारे यहां सम्माननीय उमेश यादव जी, जो कि एक कोचिंग संस्थान के अध्यापक हैं, का आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्हें रामायण ग्रंथ की पुस्तक भेंट की गई। पुस्तक भेंट करने के दौरान बच्चों में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि जगाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

उमेश यादव जी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया कि बच्चों को रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पवित्र ग्रंथ बच्चों में चरित्र निर्माण, आदर्श जीवन, और कर्तव्यपरायणता जैसे गुण विकसित करने में सहायक होते हैं।

रामायण जैसे ग्रंथ बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं।

यह भेंट और चर्चा अत्यंत सार्थक रही। उमेश यादव जी ने आश्वासन दिया कि वे अपनी कोचिंग कक्षाओं में रामायण के प्रेरक प्रसंगों को पढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इसे बच्चों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस प्रकार, यह पहल हमारी आने वाली पीढ़ी को नैतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम

रिपोर्ट हर्षिता मेहानी

16/12/2024मुगलसराय, चन्दौली। बीपी स्कूल दुल्हीपुर में आज से शुरू सतपोखरी खेल समारोह में कबड्डी खेल में गौरा कला ने सासाराम टीम को हराया 25 प्वाइंट गौरा के थे सासाराम के 23 प्वाइंट ही थे खेल समाप्त हुआ तब गौरा टीम 2 प्वाइंट से जीती गौरा ने 2 प्वाइंट से मुकाबला जीता।इसके पहले चीफ गेस्ट चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने प्लेयर से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा इस तरह के खेल से समाज में अमन चैन बढ़ता है। प्लेयरों में एक नई उर्जा आती है।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????