साहिल गुप्ता यूथ डांस स्टूडियो द्वारा मनाया गया डांडिया प्रोग्राम

पीडीडीयू नगर: शारदीय नवरात्रि के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के राम लक्ष्मी पैलेस में 20 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार को नवरात्रि में Youth Dance Studio साहिल गुप्ता के सहभागिता से बिगेस्ट डांडिया रास 2023 का आयोजन किया गया जहा काफी संख्या में परिवार के महिलाएं, पुरुषों, और बच्चों ने भाग लिया और इस सांस्कृतिक डांडिया कार्यक्रम का आनंद उठाया। नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्त मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते जहां पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जाता है सभी महिलाएं बहने इसका खूब आनंद उठाते हुए मां दुर्गा को प्रसन्न करती हैं। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर जायसवाल ने नगर विधायक श्री रमेश जायसवाल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस कार्यक्रम में आए हुए समस्त सहयोगी अतिथियों का सम्मान The Lovely Bazar- Wedding Planner की ओर से अंग वस्त्र भेंट कर किया गया। इस सफल सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया में सभी मस्ती में झूमते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में इस नृत्य साधना से भक्त देवी को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं,इस कार्यक्रम को स्पॉन्सर्ड द किचन किंग थाए द्वारा किया गया था ,और को स्पॉन्सर में द लवली बाजार वेडिंग प्लानर, हेरिटेज वर्ल्ड स्कूल, जे बी टैटू ,अंदाज रेस्टोरेंट ,गांधी डेकोर द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक साहिल गुप्ता ने बताया कि गरबा या डांडिया नृत्य अलग- अलग तरीके से खेला जाता है।इस सांस्कृतिक डांडिया कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सबका आभार सह धन्यवाद किया।

संचारी वालंटियर मामले में फर्जी कूटरचना के विरोध में मुख्य चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा चंदौली स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक भर में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर सेवाओं का अवसर प्रदान किया जाने संबंधित शासन के स्वास्थ्य विभाग में एक प्रकरण अरसे संचालित है उक्त संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के विरोध में इसकी स्थानीय जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश के डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजा है संस्था के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में 21 अगस्त को जारी शासन के हालिया आदेश का अवलोकन सुनिश्चित कर तत्काल जनपदों को आदेशित करने की तेजी से मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया कि उपकरण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री के माध्यम से शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया गया इस पर क्या संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन नेगेट 21 अगस्त को ही दीजिए हिट को संबंध में विधायक कार्रवाई कहते जारी कर दिए हैं जो की स्वागत योग है संस्था के जिला संयोजक पल्ला लाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति समूह को जीवित कर लिया गया लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आने आ रहे हैं इन व्यक्तियों से संस्था लोकतांत्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी ज्ञापन देने वालों में रोहित आर्य रमेश कुमार पाल गोपाल चौधरी चंद्रिका यादव गोविंद कुमार सौरभ चंद्र गुलाब प्रसाद राजीव कुमार यादव महेंद्र कुमार अंगद राय अंकित भारती आदि प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन की केंद्रीय टीम ने शैक्षिक गतिविधियों का किया अवलोकनचहनिया चंदौलीशिक्षक संदर्शिका ,पाठ्यपुस्तक,कार्य पुस्तिका एवं सहायक शिक्षण अधिगम सामग्री के उपयोग से बच्चों के सीखने के स्तर एवं क्षमता को बढ़ाया जा रहा है तथा विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है !गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आकर्षक गतिविधियों के कारण विभिन्न क्षेत्रों के बच्चे विद्यालय में नामांकन करा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज विद्यालय में बेहतर नामांकन और उपस्थिति दर्ज की जा रही है !शिक्षकों ने बताया कि विशेष रेमेडियल अभियान के तहत पिछड़ रहे बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नियमित प्रयास किया जा रहा है तथा कक्षा – कक्ष में बच्चों के सीखने की गति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है!केंद्रीय टीम में अंकित अरोरा ,निहारिका गुप्ता ,श्रीमोइ भट्टाचार्य ने विद्यालय मैं बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर होने की सराहना की तथा आगामी भविष्य में टीम द्वारा विद्यालय को शैक्षणिक सामग्री से परिपूर्ण करने का भरोसा दिया !इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंदकुमार शर्मा ,लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, बृजेश कुमार मिश्रा, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, उमेश, ममता रानी गुप्ता, रूबी सिंह, गौतम लाल ,राम भजन राम, सुशीला देवी तथा लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन ब्लॉक चहनिया के शाहनवाज एवं जितेंद्र उपस्थित रहे!