एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में उत्साह के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

 

चंदौली। जिले के एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की भूमिका और लोगों को स्वस्थ रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बी.के. वर्मा एवं प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट के कार्य, जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के चेयरमैन डॉ. बी.के. वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। फार्मासिस्ट दवाओं से संबंधित जानकारी और उनके उचित उपयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए उनकी सराहना की।

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।

 

कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर अमित कुमार, याशमीन खान, धर्मेंद्र चौहान, सुशील, दिलीप, रिंकू सहित कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: Manavadhikar News, चंदौली