ज्ञान, प्रतिभा और संस्कार का संगम बना GK ग्रैंड प्रतियोगिता परिणाम

ज्ञान, प्रतिभा और संस्कार का संगम बना GK ग्रैंड प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित राम लक्ष्मी पैलेस में आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को
Indian Genious Search Foundation
द्वारा आयोजित GK ग्रैंड प्रतियोगिता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी बौद्धिक क्षमता, सामान्य ज्ञान व आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक Ramesh Jaiswal जी रहे। विधायक जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ बच्चों में प्रतिस्पर्धा की स्वस्थ भावना, आत्मविश्वास और ज्ञान-वृद्धि का सशक्त माध्यम हैं।” उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर संचालन की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। संपूर्ण आयोजन अनुशासित, गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

— मानवाधिकार न्यूज़

चोरो ने उड़ाया पीकप वाहन स्वामी हलकानचहनिया चन्दौली। बलुआ थाना क्षेत्र के सिंगहा गाव निवासी छविशंकर सोनकर पुत्र बेचन उनका ड्राइवर पीकप लेकर केला लाने के लिए बाराबंकी जा रह था कि गौरा शंकरपुर नई राजभर बस्ती के पास वह लघुशंका करने के रूका कि उसी दौरान चोरों ने पीकप लेकर फरार हो गया। वही पिड़ित ने इसकी लिखित सूचना चौबेपुर थाने में दर्ज कराकर पीकप खेजवाए जने की गुहार लगाया।जानकारी के अनुसार छविशंकर की पीकप यूपी 65एटी 8016लेकर ड्राइवर तहसीलदार सिंह यादव बाराबंकी से केला लाने के लिए जा रहा था कि इसी दौरान गौरा शंकरपुर नई राजभर बस्ती के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा पीकप को लूट कर फरार हो गये। वही ड्राइवर ने इसकी सूचना तत्काल वाहन स्वामी को दी। जिस पर बाहन स्वामी द्वारा चौबेपुर थाने में पहॅुचकर तहरीर दर्ज करायी। वही छविशंकर पीकप चलवाकर अपना जीविकोपार्जन करता था।