आज दिनांक 1 जुलाई 2026 blw हॉस्पिटल मे डॉक्टर्स डे बहुत हर्ष उल्लास से मनाया गया

आज दिनांक 1 जुलाई 2026 blw हॉस्पिटल मे डॉक्टर्स डे बहुत हर्ष उल्लास से मनाया गया

ईंनर व्हील मितराम ने ये कार्यक्रम डॉक्टर्स को सम्मानित करते हुए पौधे एवं अंग वस्त्र से सर्टिफिकेट देकर डॉक्टर्स का उत्साह बढाया क्लब की प्रेजिडेंट डॉ. शालिनी सिंह ने धन्यवाद किया और सरहानीय कार्यों की चर्चा की, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. प्रेक्षा पाण्डेय,डॉ. आरजू, डॉ. स्नेहा, डॉ. विजय सिंह डॉ. मिन्हाज डॉ. से. के. मौर्या, डॉ. तन्मय आनंद, डॉ. गौरव, एवं सभी डॉक्टर्स उपस्थित रहें

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल, जो भारतीय सेना के जवान थे, युद्धाभ्यास के दौरान तोप पर शहीद हो गए। सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह तोप पर कैजुएल्टी का मामला है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना द्वारा आज दोपहर में कछवां लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पटेल का 2010 में भारतीय सेना में पहले प्रयास में चयन हुआ था। वह सेना की 99वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात थे। 22 अक्टूबर को वह घर आए थे, और एक सप्ताह के बाद सेना की ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे।
शहीद के परिवार में मातम, गांव में उमड़ी भीड़ चंद्र प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल छा गया। शहीद जवान की पत्नी स्नेहा पटेल और ढाई साल के बेटे अयांश के साथ उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य, विशेष रूप से उनके माता-पिता राजपति और राजनाथ पटेल, जो शहादत की खबर सुनकर विलाप कर रहे थे, इस दुःखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं।