44 वर्षों की सेवा का प्रतीक बना प्रशिक्षण केंद्र — पंच दिवसीय कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

44 वर्षों की सेवा का प्रतीक बना प्रशिक्षण केंद्र — पंच दिवसीय कार्यशाला का हुआ भव्य शुभारंभ

मुगलचक/अलीनगर।

शांति राधा शिल्प उद्योग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2026 को पंच दिवसीय विशेष कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल प्रभात फेरी के साथ उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।

इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन सम्मानित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिसमें विशेष रूप से नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) राजीव सक्सेना जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की प्रतिनिधि नीना वैश्य जी ने अपने संबोधन में बताया कि यह प्रशिक्षण केंद्र पिछले 44 वर्षों से समाज में सेवा, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता का कार्य निरंतर करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, पारंपरिक शिल्प को बढ़ावा देने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित है।

उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यशाला के अंतर्गत युवाओं एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे अपने कौशल का विकास कर आत्मनिर्भर बन सकें।

संस्था द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम लगातार 5 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी एवं अन्य सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं संस्था से जुड़े सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

अंत में संस्था की ओर से सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की गई।

“प्रभात फेरी के साथ पंच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए उपस्थित अतिथि एवं संस्था के सदस्य”

✍️ रिपोर्ट:

संजय रस्तोगी

संचारी वालंटियर मामले में फर्जी कूटरचना के विरोध में मुख्य चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा चंदौली स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक भर में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर सेवाओं का अवसर प्रदान किया जाने संबंधित शासन के स्वास्थ्य विभाग में एक प्रकरण अरसे संचालित है उक्त संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के विरोध में इसकी स्थानीय जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश के डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजा है संस्था के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में 21 अगस्त को जारी शासन के हालिया आदेश का अवलोकन सुनिश्चित कर तत्काल जनपदों को आदेशित करने की तेजी से मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया कि उपकरण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री के माध्यम से शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया गया इस पर क्या संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन नेगेट 21 अगस्त को ही दीजिए हिट को संबंध में विधायक कार्रवाई कहते जारी कर दिए हैं जो की स्वागत योग है संस्था के जिला संयोजक पल्ला लाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति समूह को जीवित कर लिया गया लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आने आ रहे हैं इन व्यक्तियों से संस्था लोकतांत्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी ज्ञापन देने वालों में रोहित आर्य रमेश कुमार पाल गोपाल चौधरी चंद्रिका यादव गोविंद कुमार सौरभ चंद्र गुलाब प्रसाद राजीव कुमार यादव महेंद्र कुमार अंगद राय अंकित भारती आदि प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

प्रभु श्रीराम की बारात का मंचन देख दर्शक हुए गदगद चहनिया चन्दौली। क्षेत्र स्थित कल्यानपुर सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे रामलीला मंचन के चौथे दिन बृहस्पतिवार रात में शुरुआत में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। धनुष टूटते ही राजा जनक के राजपुरोहित शतानंद जी क आदेशानुसार अयोध्या में खबर भेजवाया गया और वहा से बारात सज-धजकर मिथिला के रवाना हो गई। बारात में दर्जनों घोड़ा, हाथी, ऊट, कई जोड़ बैण्ड बाजा के साथ हजारों बाराती बारात की शोभ बढ़ा रहे थे। जो आक्रषण का केन्द्र बना रहा।गांव वासियों ने जगह-जगह पुष्प की वर्षा व आरती करते नजर आये। बारात में कई झांकियां आक्रषण का केन्द्र बनी रही। भगवान शिव और उनकी गणों की झांकी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। बारात पूरे गांव का भ्रमण कर रामलीला स्थल पर पहुचा जहा चारो ओर रीराम के जयकारे व हर-हर महादेव गगनभेदी नारे से गुजांयमान रहा। तत्पश्चात लोगों में महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अवधेश चौबे व्यास, अरुण कुमार, जयप्रकाश चौबे, मारकंडे पांडे, अशोक कुमार, घनश्याम सिंह, शमशेर सिंह, अजय चौबे, मनोज चौबे, प्रमोद चौबे, राकेश चौबे, केसर यादव, बबलू यादव, अनुज चौबे, त्रिलोक, टुनटुन, हिमांशु, इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।