मानवाधिकार न्यूज़ की मासिक बैठक संपन्न-बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

मानवाधिकार न्यूज़ की मासिक बैठक संपन्न-बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। चंदौली बबुरी नेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार पाठक जी के कैम्प कार्यालय में दिनांक 12-4-2026 दिन रविवार मानवाधिकार न्यूज़ की सफलता पूर्वक बैठक संपन्न हुई। वही मानवाधिकार न्यूज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मानवाधिकार न्यूज़ के उद्देश्यो और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा व परिचर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को उठाना, आम जनता के हक की रक्षा करना और प्रशासन व जनता के बीच एक सशक्त सेतु कार्य करना है। मानवाधिकार का यह संकल्प है कि न्याय, समानता और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित कार्य करना। समाज में जागरूकता फैलाना और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति सजग कराना है। समाज में दबे कुचले गरीबों की आवाज उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर न्याय दिलवाना। इस अवसर बैठक में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय रस्तोगी, राष्ट्रीय महासचिव अरुण पाठक, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल मेहानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयवीर गुप्ता, प्रभारी जुमराती अली , मंडल उपाध्यक्ष रामलच्छन प्रजापति, , चहनिया ब्लॉक उपाध्यक्ष सवरू पासवान, अंजनी नंदन पांडे जिला मीडिया सचिव, जिला महासचिव शैलेश यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, मोहम्मद आसिफ , दर्जनों मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह

मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।

सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?

स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

पांच द्विवसीय रामकथा का हुआ समापन -मिर्जापुर शेरवा खखड़ा गांव में आयोजितपांच दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया था ।कथा अंतिम दिन कथावाचक परम पूज्य मंगलम दीपक महाराज ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। परम पूज्य मंगलम दीपक महाराज ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि चकिया विधायक कैलाश आचार्य, उमापती पाठक पूर्व प्रधान, मंगल मिश्रा, सुजीत मोदनवाल, सूर्य बली यादव, चंद्रभूषण त्रिपाठी, वशिष्ठ नरायण त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, अवधेश मिश्रा, मनोहर, प्रसिद्ध तबला वादक अनिल द्विवेदी, बबलू तिवारी, सहित सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।