सड़क दुर्घटना में पत्रकार घायल- चहनियां चंदौली

सड़क दुर्घटना में पत्रकार घायल- चहनियां चंदौली

मुगलसराय मार्ग वाया चहनियां मार्ग पर शुक्रवार को शाम के समय मुगलसराय से चहनियां जा रहे वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार न्यूज़ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गये। शाम के समय छुट्टा पशु बेफिक्र होकर रोड़ों पर घूमते रहते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। इसी क्रम में शुक्रवार को शाम को पक्खोपुर व कैलवार के बीच छुट्टा पशुओं का झुंड एका एक दौड़कर रोड पार करने लगे। इसी बीच मुगलसराय से चहनियां आ रहे वरिष्ठ पत्रकार व मानवाधिकार न्यूज़ के जिला अध्यक्ष मनोज मिश्रा छुट्टा पशुओं के चपेट में आ गए। और गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको पैर और हाथ में चोट आई है। आनन फानन मे ग्रामीण उन्हे एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उपचार चल रहा है।

“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है!”विकास गुप्ता, राहुल चौहान और सोनी राय — इन तीनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए स्वेच्छा से रक्तदान करके मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है।हम आपके इस पुण्य कार्य को नमन करते हैं।