जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में नकलविहीन संपन्न हुई UPTET परीक्षा; अंतिम दिन 4641 अभ्यर्थी रहे उपस्थित – चंदौली

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में नकलविहीन संपन्न हुई UPTET परीक्षा; अंतिम दिन 4641 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

 

*UPTET 2026: चन्दौली में तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा*

 

 

*चंदौली/दिनांक 04 जुलाई, 2026*

 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) शनिवार को जनपद चन्दौली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीसरे दिन भी शांतिपूर्ण और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशानुसार जनपद में निष्पक्ष और नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुआ।

 

जनपद मे तीसरे दिन (अंतिम) दिन परीक्षा के लिए कुल 5112 के सापेक्ष 4641 उपस्थित रहे 471 अनुपस्थित रहे।

 

परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीमें केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए रहीं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कड़े सुरक्षा घेरे के बीच परीक्षा को बिना किसी व्यवधान के पूरा कराया गया।

???? धपरी (धरमपुर) में प्रकट हुआ शिवलिंग – इतिहास सुधार का अवसर ???? दिनांक 31 जुलाई 2025

चंदौली।
नियामताबाद ब्लॉक के धपरी गांव, जिसका प्राचीन नाम धरमपुर है, में खुदाई के दौरान प्रकट हुए भोलेनाथ जी के शिवलिंग को विश्व हिंदू परिषद ने इतिहास की पूर्व में हुई गलतियों को सुधारने का एक स्वर्णिम अवसर बताया है।

विश्व हिंदू परिषद का मानना है कि यह घटना केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली अतीत की पुनर्स्थापना का भी अवसर है। इसी सुधार की प्रक्रिया को गति देने हेतु संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिले और पत्रक सौंपा।

परिषद ने मांग की कि इस स्थान की पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए तथा ग्राम सभा की बंजर भूमि, जो कि परी माता मंदिर एवं ब्रह्म बाबा मंदिर का स्थान है, पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा को तत्काल ध्वस्त कराया जाए। परिषद का कहना है कि यहां प्राप्त प्राचीन मूर्तियां और अवशेष स्पष्ट प्रमाण हैं कि इस स्थल पर पूर्व में एक विशाल मंदिर विद्यमान था।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी—
जिला मंत्री शशि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नीना वैश, जिला कोषाध्यक्ष योगेश अभी, जिला संपर्क प्रमुख रामअवतार तिवारी  जिला मातृशक्ति प्रमुख आराधना गुप्ता,  नगर अध्यक्ष संजय सिंह, नगर उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, नगर मंत्री रंजीत योगी, नगर संयोजक बजरंग दल शुभम जायसवाल, सह नगर मंत्री आलोक जायसवाल उपस्थित रहे।

— संजय रस्तोगी
जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
विश्व हिंदू परिषद, चंदौली
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर – चंदौली

???? जय श्री राम ????