
Tag: #health


घंटा घड़ियाल की आवाज गूंज उठा मां खखरा का दरवारचहनिया चन्दौली। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर क्षेत्र स्थित मां खखरा भवानी मटियरा, विशेश्वरपुर मन्दिर पर हजारों श्रद्धालू भक्तगण प्रतिदिन दर्शन पूजन कर मां का आर्शिवाद लेने नही चूकते है। माता की महमा इतना निराला है कि काइेर् भी भक्तगण अपनी सच्ची मन से मुरादे मागता है तो वह अवश्य ही पूर्ण हो जाता जिसे मन में लेकर भक्तों के मन आस्था का केन्द्र बनता जा रहा और धीरे-धीरे लोगे की भीड़ बढ़ती जा रही प्रत्येक वर्ष शारदीय व वांसतिक नवरात्र मेंं भीड़ बढ़ती जा रही है। मां का स्वरूप विशेष रूप से गृहस्थ जीवन में सुख, शांति, और संतान की उन्नति की वरदान वाला माता माना जाता है। मां खाखरा देवी की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही सैकड़ां भक्तों की भीड़ रही। वहीं उपस्थित आयोजक जितेंद्र यादव, रजनीश यादव, बृजेश यादव, अजय, सतीश, दिलीप, रिंकू, देवेंद्र, आकाश, अभिषेक, सैकड़ां कार्यकर्ता व भक्त उपस्थित थे।
September 27, 2025
No Comments
Read More »

संचारी वालंटियर मामले में फर्जी कूटरचना के विरोध में मुख्य चिकित्सा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा चंदौली स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम तथा संबंधित दस्तक अभियान अंतर्गत प्रत्येक भर में ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के युवा स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं को वॉलिंटियर सेवाओं का अवसर प्रदान किया जाने संबंधित शासन के स्वास्थ्य विभाग में एक प्रकरण अरसे संचालित है उक्त संस्था के नाम से की गई फर्जी कूटरचना के विरोध में इसकी स्थानीय जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आज यहां चंदौली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर उनके माध्यम से प्रदेश के डीजी हेल्थ को ज्ञापन भेजा है संस्था के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उक्त प्रकरण में 21 अगस्त को जारी शासन के हालिया आदेश का अवलोकन सुनिश्चित कर तत्काल जनपदों को आदेशित करने की तेजी से मांग की गई है ज्ञापन में कहा गया कि उपकरण संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी द्वारा राज्य के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक राज्य मंत्री के माध्यम से शासन को अपना पक्ष प्रस्तुत कर दिया गया इस पर क्या संज्ञान लेते हुए प्रदेश शासन नेगेट 21 अगस्त को ही दीजिए हिट को संबंध में विधायक कार्रवाई कहते जारी कर दिए हैं जो की स्वागत योग है संस्था के जिला संयोजक पल्ला लाल ने इस अवसर पर कहा कि व्यक्ति समूह को जीवित कर लिया गया लोक कल्याण के इस महान उद्देश्य में आने आ रहे हैं इन व्यक्तियों से संस्था लोकतांत्रिक और कानूनी दोनों ही ढंग से निपटेगी ज्ञापन देने वालों में रोहित आर्य रमेश कुमार पाल गोपाल चौधरी चंद्रिका यादव गोविंद कुमार सौरभ चंद्र गुलाब प्रसाद राजीव कुमार यादव महेंद्र कुमार अंगद राय अंकित भारती आदि प्रमुख पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
September 23, 2025
No Comments
Read More »

पितृविसर्जन पर लोगो ने अपने पूर्वजों का किया, तर्पण व पिण्डदान
चहनिया चन्दौली।
पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने मॉ भागीरथी गंगा तट पर बलुआ घाट पर अपने-अपने पितरों को तर्पण कर पिंडदान किया और पितृविर्सजन पर विभिन्न अनुष्ठान व पूजन-अर्चन कर घाटो पर व्यंजन चढ़ाकर तर्पण किया।
रविवार की अल सुबह ही श्रद्धालुओं द्वारा पैदल, वाहनों से लोटा, कुश, परास की पत्ती कर हाथो में लिए गंगा तट पर पहुचने लगे और बाजारां में जौ के आटे, दीया, माचिस, अगरबत्ती, मालफूल की खरीददारी करते घाटों पर पहुच कर अपने- अपने पूर्वजां को श्राद्ध तर्पण और पिंडदान में जुटे रहे जो अरान्ह तक चलता रहा।
इस दौरान गंगा के पानी में तेजी से घटाव के कारण चारो तरफ कीचड़ व मिट्टियों का ढ़ेर से लोग हलकान नजर आये। इस दौरान पुलिस चाक चौकस व्यवस्था करने में जुटी रही। इस दौरान चहनियां वाया बलुआ मार्ग पर मेले का दृश्य हो गया और बाल्मिकी इण्टर कालेज के प्रांगण में वहनो का जमघट लगा रहा पिंडदान व तर्पण का कार्य देर अपरान्ह तक चलता रहा।
इसी क्रम में भूपौली, महुअरकला, टॉण्डा सैफपुर, सहित गंगा तटों पर पिंडदान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों, सरोवरों पर भी श्रद्धालुओं में पिंडदान कर अपने पूर्वजों का तर्पण किया और सुख समृद्धि की कामना व्यक्त किया।
इस दौरान नाई अपनी-अपनी दुकाने रविवार की अल सुबह लगभग 3बजे से खोलकर लोगों का मुण्डन इत्यादी का कार्य करने में जुटे रहे। जिससे नाई की दुकानों पर लोगो की भीड़े जुटी रही। वही माली भी रविवार की अल सुबह माला फूल लेकर घाटो पर जमें रहे।
September 21, 2025
No Comments
Read More »

???? विश्व हिन्दू परिषद् का 61वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न ????
August 17, 2025
No Comments
Read More »

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 7 महमूदपुर कैलाशपुरी जोड़ने वाला रोड जर्जर हालत में, जिम्मेदार बेपरवाह
मानवाधिकार न्यूज़, चंदौली:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के वार्ड नंबर 7 में महमूदपुर से कैलाशपुरी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बेहद खराब स्थिति में पहुंच चुका है। यह सड़क करीब 5 वर्ष पूर्व बनाई गई थी, लेकिन अब इसमें बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना बेहद खतरनाक हो जाता है। आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह सड़क अब जानलेवा बन चुकी है।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस सड़क की दुर्दशा की जानकारी कई बार सभासद और नगर निगम अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों में नगर प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है और वे सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक वे बदहाल सड़कों पर चलने को मजबूर रहेंगे?
स्थानीय नागरिकों ने मानवाधिकार न्यूज़ के माध्यम से नगर निगम से अपील की है कि इस सड़क की मरम्मत शीघ्र कराई जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके और भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।
August 6, 2025
No Comments
Read More »

विश्व हिंदू परिषद की मानस नगर खंड समिति का गठन सम्पन्न
रंजीत योगी एवं तुषार जी की विशेष उपस्थिति, संजय रस्तोगी ने किया मार्गदर्शन
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, 27 जुलाई।
विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा आज पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित मानस नगर खंड में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें खंड समिति का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की और सर्वसम्मति से निम्नलिखित दायित्वों की घोषणा की गई—
खंड अध्यक्ष – श्री दिनेश ओझा
खंड मंत्री – श्री शशिकांत
सत्संग प्रमुख – श्री संदीप तिवारी
सह सत्संग प्रमुख – श्री अविनाश कुमार
बजरंग दल संयोजक – श्री आदित्य तिवारी
बजरंग दल सह संयोजक – श्री अमित कुमार
खंड सुरक्षा प्रमुख – श्री राजन पांडे
खंडवा सुरक्षा प्रमुख – श्री उमेश कुमार
गौ सेवा प्रमुख – श्री राकेश तिवारी
सह गौ सेवा प्रमुख – श्री बबलू सिंह एवं श्री विष्णुकांत उपाध्याय
इस अवसर पर मानस नगर खंड से जुड़े समर्पित स्वयंसेवक एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री श्री रंजीत योगी जी एवं नगर सह मंत्री श्री तुषार जी ने विशेष रूप से सहभागिता की। दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में उपस्थित जिला प्रचार प्रसार प्रमुख श्री संजय रस्तोगी ने संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति एवं हिंदू समाज के सशक्तिकरण में इसकी अहमियत पर विस्तार से विचार रखे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह गठन सेवा, संस्कार और संगठन की भावना को मजबूत करेगा तथा क्षेत्र में विहिप के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
July 27, 2025
No Comments
Read More »

R.S Fitness Academy द्वारा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 अप्रैल को
April 5, 2025
No Comments
Read More »

शराब ठेके के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, CO ने दिया आश्वासन
March 29, 2025
No Comments
Read More »

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था द्वारा प्रताड़ित पतियों पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस चर्चा के केंद्र में था बेंगलुरु में अतुल सुभाष नामक एक इंजीनियर द्वारा लिखा सुसाइड नोट और उस सुसाइड नोट पर उसका लाईव वीडियो जिसमें उसने अपने आत्महत्या के कारणों के साथ इस कारण में अपनी तथा अपने पत्नी और ससुराल पक्ष के धन लोलुपता, भारतीय न्याय पद्धति के गुण दोष, न्याय और न्यायालय की गतिविधियों का चर्चा करते हुए अपनी प्रताड़ना और अपनी अंतिम इच्छा तक को समाज और न्यायिक तंत्र के समक्ष रखा है.
अतुल सुभाष कोई अकेला प्रताडित नहीं पुरुषों में बढ़ती आत्महत्या इस विषय की गंभीरता इस चर्चा को समाज की जरूरत बना दिया आयोजक संस्था ने इस चर्चा के पीछे जो कारण रखे हैं उसमे समाजिक दायित्व और न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग है.
यह कार्यक्रम नगर के श्री दर्शन वेला के सभागार में आयोजित हुआ जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सदानन्द सिंह महिला पक्ष विशेष वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र प्रताप सिंह,
दिवानी और फौजदारी पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में युवा और महिला अधिवक्ताओं का एक पैनल इस चर्चा का हिस्सा रहा वही पत्रकार दीर्घा से इस चर्चा में वरिष्ठ पत्रकारों की संवेदनशील सत्य दृष्टि का नेतृत्व पत्रकार. पवन कुमार तिवारी के साथ. पत्रकार बंधुओं की सहभागिता हुयी. प्रबुद्ध दीर्घा में रिटायर पुलिस अधिकारी, समाज सेवी, यूनियन का नेतृत्व करने वाले, समाज के सभी वर्गों के साथ महिला प्रमुखों की भी सहभागिता रही. इस चर्चा में प्रताड़ित भुक्तभोगी यों की उपस्थित सुनिश्चित कर रही थी की महिला अपने प्रति सामाजिक निष्ठा और न्यायिक अधिकार को अब वो एक आत्मघाती हथियार की तरह प्रयोग करने की ओर बढ़ चली हैं.
यह चर्चा आत्महत्या से अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले युवा वर्ग की समस्या से जुड़ी रही जो विवाह और प्रेम की जीवन प्रथा को एक कुरीति और भय का नाम दे रही. यह आत्महत्या उस घटना को सार्वजनिक करती है जिसमें मरने वाला अपने मौत से पूर्व कुछ सवाल अपनी ओर से छोड़ गया.एक पढ़ा लिखा इंजीनियर काफी ऊंची वेतन भुगतान पाने वाला आखिर किस प्रताड़ना मे था जो इस प्रकार विवश हुआ उसकी न्याय की गुहार क्या है? यह न्याय पद्धति कितना न्याय प्रिय है? विशेषाधिकार का दुरुपयोग कितना घातक? आदि इन सभी विषयों को जोड़ता “अतुल सुभाष की मौत” हत्या, आत्महत्या या न्यायिक दोष “विषय पर यह चर्चा चार सत्र में हुयी पहले सत्र में विषय और घटना परिचय जिसका संचालन सतनाम सिंह( सोशल एक्टिविस्ट) दूसरे सत्र चर्चा नियम और घटना परिचय महिला अधिवक्ता श्वेता सिद्धिदात्री और चर्चा काल का संचालन युवा पत्रकार राजेश गोस्वामी तथा प्रश्न काल का संचालन चर्चा संयोजक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक ने किया.
इस संवाद पर चर्चा में “पिता” संस्था के सदस्य, जैसे कुलविंदर सिंह, आनंद, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह, नीतीश कुमार, प्रवीण यदुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, रीना जी, रुचिका शाह, श्वेता जी, तनवीर अंसारी, तारीक जी, विकास खरवार, विकास आनंद और अन्य सदस्य मौजूद रहे।
December 25, 2024
No Comments
Read More »