सकुर्लेटिंग एरिया में कार सवार कोमारपीट कर किया लहूलुहान -:मानवाधिकार न्यूज़

सकुर्लेटिंग एरिया में कार सवार को
मारपीट कर किया लहूलुहान
मानवाधिकार न्यूज़

डीडीयू नगर । स्थानीय रेलवे
स्टेशन के सकुर्लेटिंग एरिया में
रविवार की देर रात पिक एंड ड्राप
के दौरान पार्किंग शुल्क वसूली
करने वाले कर्मचारियों ने एक कार
सवार से अवैध तरीके से वसूली
करने लगे। जिसका विरोध करने
पर कार सवार को मारपीट कर
लहूलुहान कर दिया। मार-पीट की
घटना को लेकर सकुर्लेटिंग
परिसर में भगदड़ मच गई। घटना
की जानकारी होने जीआरपी मौके
पर पहुंच कर कार चालक का
मेडिकल कराया। पीड़ित की
तहरीर पर पुलिस ने तीन नाम जद
व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई में
– जुट गई ।
सकुर्लेटिंग एरिया में रेल
प्रशासन ने कार पार्किंग का जगह
निर्धारित किया है। जिसे रेलवे ने
अलग अलग स्टैंडों को ठेका पर दे
रखा है। जहां वाहन खड़ा करने के
घायल कार सवार ।
पार्किंग शुल्क देना पड़ता है। स्टैंड
संचालक पार्किंग शुल्क वसूलने
के लिए अलग-अलग एक दर्जन
लोगों को लगा रखा है । जो स्टैंड
के साथ डीआरएम आफिस से
एसबीआई शाखा तक सड़क से
गुजर रहे कार सवार से भी
धनउगाही करते है ।
जबकि रेल प्रशासन पिक एंड
ड्राप के दौरान किसी प्रकार का
शुल्क नहीं लेने की मनाही किया
है । इसके बाद भी अवैध वसूली
बदस्तूर जारी है, जिससे आए दिन
मार-पीट की घटनाएं होती रहती
है । इसी क्रम में रविवार रात
अंबेडकर नगर के सिंगरौली
निवासी अभिनंदन तिवारी अपने
रिस्तेदार को डीडीयू स्टेशन परिसर
के सकुर्लेटिंग एरिया में छोड़कर
जाने लगा ।
इस दौरान पार्किंग शुल्क लेने
वाले कर्मचारी जबरिया पैसा मांगने
लगे। इसका विरोध करने पर
कर्मचारियों ने कार सवार को
दौड़ा-दौड़कर मारने पीटने लगे,
जिससे कार सवार का सिर फट
गया और खून बहने लगा । इस
बाबत जीआरपी प्रभारी निरीक्षक
सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि
कार सवार का मेडिकल कराकर
पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज करा दिया गया है। इसमें तीन
नामजद व दो अज्ञात लोग शामिल
हैं। मारपीट के मामले में दो
कर्मचारियों को गिरफ्तार किया
गया है। जबकि तीन अन्य लोगों
को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

संवाददाता -: जयवीर गुप्ता

ओडवार निवासी भगत पर जानलेवा हमला — इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली (उत्तर प्रदेश):
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के ओडवार निवासी युवक भगत पर दो दिन पूर्व कुछ अज्ञात हमलावरों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ जब भगत किसी काम से लौट रहे थे। रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया, पैसे छीन लिए और बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद घायल अवस्था में भगत को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद आज उनकी मौत हो गई। यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का कारण बन गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद गवाहों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

परिजन इस घटना से बेहद आहत हैं और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी चंद्र प्रकाश पटेल, जो भारतीय सेना के जवान थे, युद्धाभ्यास के दौरान तोप पर शहीद हो गए। सेना के सूबेदार नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह तोप पर कैजुएल्टी का मामला है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना द्वारा आज दोपहर में कछवां लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार गंगा तट पर किया जाएगा।
चंद्र प्रकाश पटेल का 2010 में भारतीय सेना में पहले प्रयास में चयन हुआ था। वह सेना की 99वीं बटालियन में तैनात थे और इन दिनों राजस्थान के सूरतगढ़ में तैनात थे। 22 अक्टूबर को वह घर आए थे, और एक सप्ताह के बाद सेना की ड्यूटी के लिए वापस लौट गए थे।
शहीद के परिवार में मातम, गांव में उमड़ी भीड़ चंद्र प्रकाश के निधन की सूचना मिलते ही गांव में गम का माहौल छा गया। शहीद जवान की पत्नी स्नेहा पटेल और ढाई साल के बेटे अयांश के साथ उनका परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है। परिवार के अन्य सदस्य, विशेष रूप से उनके माता-पिता राजपति और राजनाथ पटेल, जो शहादत की खबर सुनकर विलाप कर रहे थे, इस दुःखद घटना से बुरी तरह प्रभावित हैं।