पिता संस्था ने अलीनगर में आयोजित किया चोथा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प एवं दसवां निःशुल्क मेडिकल कैम्प

पिता संस्था ने अलीनगर में आयोजित किया चोथा निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प एवं दसवां निःशुल्क मेडिकल कैम्प


चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  यह कैंप वार्ड 9 व 11 में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल प्रांगण  पर  कृष्णमोहन गुप्ता जी  के स्नेहिल सहयोग से सकलडीहा मार्ग अलीनगर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय 18 जनवरी को आयोजित हुआ.
     इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है.?
गुड हेल्थ पैथोलॉजी श्रीमती इंद्रजीत कौर जी के नेतृत्व में शुगर, लीवर, बीपी का नि:शुल्क चेकअप शिव नेत्रालय द्वारा नेत्र  जांच  की सुविधा उपलब्ध की गई. अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज वो सर्जिकल हो या अन्य करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।आज के इस शिविर में  लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 18 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ. जिसमें 70 बर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 70 से कम उम्र के 6 की संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए. नेत्र चिकित्सा में सेवा प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या – 58 रही जब की  जांच में  लगभग 54 लोगों का 800 रुपये तक का जांच बिलकुल निशुल्क: किया गया. पिता टीम के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक  ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता से लोगों को अवगत किया. आंख चेकअप और लीवर, सुगर, बीपी के प्रति जाँच पर पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने  विशेष बल देते हुए इस सेवा से आगंतुकों को  जोड़ा, सतनाम सिंह सोशल ऐक्टिविस्ट लगातर निरंतर अलग अलग वार्डों में सामंजस्य कायम कर कैम्प कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इस कैंप का  आयोजन विशेष सहयोग में ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक श्री कृष्ण मोहन गुप्ता जी  का विशेष सहयोग रहा
आज के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड एवं निःशुल्क मेडिकल कैम्प में “पिता” संस्था के सदस्य कुलविंदर सिंह, विकास खरवार, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह बुद्धू, नीतेश जैस , प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, अंकिता राज, महेश नारायण, रीना यादव, रुचिका शाह, श्वेता सिद्धार्थी, उदय शंकर गुप्ता, तनवीर अंसारी, तारीक अब्बास, विजय गुप्ता, विकास आनंद, प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल, ललित नारायण, वीरेंद्र यादव, इन्द्रजीत कौर, फिरोज खान, मुकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
पिता संस्था की तरफ से अगला आयुष्मान कार्ड कैंप एवं निशुल्क मैडिकल कैंप 27 जनवरी दिन सोमवार दुल्हैपुर के पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा

छुट्टा पशुओं से हो रही आयेदिन दुर्घटनाएंचहनियां चंदौलीक्षेत्र में इस समय छुट्टा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि यह छुट्टा पशु कस्बा तथा बाजारों में दिन-रात घूमते रहते हैं और नतीजा तब बिगड़ता है जब वह सड़क पर टहलते रहते हैं और दो पहिया व चार पहिया वाहनों से टकरा जाते हैं जिससे छुट्टा पशु और वाहन चालक दोनों घायल हो जाते हैं। इस प्रकार विगत एक माह में अब तक आधा दर्जन लोग छुट्टा पशुओं से टकराकर घायल हो गये और अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। आधा दर्जन पशु मौत के मुंह में समा गये। इसी प्रकार शनिवार को प्रातः कस्बा में एक छुट्टा गाय पिकअप से टकराकर मर गयी और चालक बचते-बचाते भाग खड़ा हुआ। इस प्रकार इनके आतंक से किसान भी त्रस्त हो चले हैं। जिनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं परंतु इन्हें गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा लाखों रूपये खर्च गौशालाआें का निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मेदरान अपने दायित्यों से मुॅह मोड़ भारी दुर्घटना की बाट जोह रहे है। वही लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये जाने की गुहार लगाया है। ताकि फसल व जनहानि दोनो से लोगो को राहत दिलाई जा सके।

खेल मंसिक विकास की कुंजी-प्रभुनारायण27वीं जिलास्तरीय माध्यमिक शिक्षा परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भचहनियां चन्दौली।क्षेत्र स्थित बाल्मीकी इण्टर कालेज बलुआ के प्रांगण में 27वीं माध्यमिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयां की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मॉ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण कर किया।खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने कहा कि बाबा बाल्मीकि महर्षि की इस पावन धरती और मॉ गंगा के तट पर स्थित बालमीकि इण्टर कालेज के एतिहासिक धरती पर आज 27वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मन को प्रफुल्लित रहा है और एहसास करा रहा है कि मैं भी इसी विद्यालय अपनी शिक्षा ग्रहण कर आप लोगो के आर्शिवाद से मै इस क्षेत्र का सेवक बना। मैं विद्यालय के शिक्षक व जनपद से आये तमाम प्रधानाचार्य खेल प्रशिक्षुकों के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहा हूॅ। श्री यादव ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्रों में खेल की आवश्यकता होती है जिससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। सबसे गंभीर व सोचनीय विषय तो यह है कि जनपद में कुल 34विद्यालय चल रहे है। जनपदस्तीय प्रतियोगिता में केवल 13विद्यालय ही प्रतिभाग किए है। इस पर विद्यालय सहित समस्त अभिभावकों को सोचना पड़ेगा तभी बच्चों का सर्वागीण विकास सम्भव हो पायेगा। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे खेलो का आयोजन होना चाहिए और समस्त विद्यालयों को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए ताकि बच्चों का सर्वागीण विकास हो सके। जनपद के 13विद्यालयों के बच्चों द्वारा जो प्रदर्शन किया गया है वह काबिले तारिफ है। श्री सिंह ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न के उपरान्त एक समस्त विद्यालयो की बैठक बुलाई जायेगी। जिसने प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया है उसे कारण बताओं को नोटिस जारी की जायेगी। सरकार की मंशा है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वागीण विकास करना है ताकि वे हर क्षेत्र में अपना परचम लहराते हुए आत्म निर्भर बन सके।इसीक्रम में मार्च पास्ट में अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव प्रथम, बाल्मीकि इण्टर कालेज बलुआ द्वितीय, सीनियर वर्ग गोला फेक में बाल्मीकी इण्टर कालेज के हर्षित प्रथम, अमर शहीद इण्टर कालेज शहीद गाव के साहब यादव द्वितीय, जूनियर बालिका गोला प्रक्षेप में सोनी कुमारी प्रथम इण्टर कालेज कमालपुर, संजना कुमारी द्वितीय अशोक इण्टर कालेज बबुरी, 600मीटर दौड़ में सब जूनियर बालिका वर्ग में आंचल प्रथम कम्पोजिट विद्यालय रानेपुर, हाईजम्प सीनियर बालक वर्ग में आर्दश विश्वकर्मा प्रथम बाबा कीनाराम इण्टर कालेज रामगढ़, नागेश्वर पटेल द्वितीय अमर शहीद इ0का0 शहीदगाव, सब जूनियर बालिका वर्ग आयुषि यादव प्रथम बाल्मीकी इ0का0बलुआ, दीपांशी द्वितीय राष्ट्रीय इ0का0 सदलपूरा रहे। इस दौश्रान एमएलसी शिक्षक आशुतोष कुमार सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, धनन्जय सिंह, प्रामेद कुमार, राजेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, नन्दलाल गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, केशव प्रसाद श्रीवास्तव, पुनील सिंह, दीलीप सिंह, सहित सैकड़े गणमान्य उपस्थित रहे। आगन्तुकां का आभार प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप तिवारी ने किया और संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया।