शराब ठेके के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, CO ने दिया आश्वासन

शराब ठेके के विरोध में नगरवासियों का प्रदर्शन, CO ने दिया आश्वासन

रावत बस्ती वार्ड नंबर 2 में स्थित शराब ठेके के विरोध में नगरवासियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने ठेके को वहां से हटाने की मांग की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही CO साहब मौके पर पहुंचे और लोगों की बात सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठेका हटाने की मांग की है।

रिपोर्ट किशन (ब्यूरो चीफ मुगलसराय)
रिपोर्ट किशन (ब्यूरो चीफ मुगलसराय)

आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर दिव्य एकेडमी कोचिंग संस्थान बबुरी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रियंका प्रथम, सुहाना द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पढ़ाने वाली हिंदी की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता केशरी द्वारा बच्चों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक जी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।