श्रीकृष्ण सुदामा दोस्ती बेमिशाल-रमेश
चहनिया चन्दौली

रिपोर्ट मनोज मिश्रा

श्रीकृष्ण सुदामा दोस्ती बेमिशाल-रमेश
चहनिया चन्दौली
स्थानीय कस्बा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन बुद्धवार को पंडित रमेश तिवारी महाराज द्वारा श्रीकृष्ण सुदामा की दोस्ती पर विस्तृत चर्चा करते हुए सबको मन्त्रमुग्ध कर दिया। श्री तिवारी ने बताया कि श्रीकृष्ण और सुदामा बचपन में संदिप्नी ऋषि के आश्रम में साथ-साथ पढ़े लिखे  और ज्ञान अर्जन किया था। सुदामा जी वचपन काल से संकोची व्यक्ति थे वे अपनी पीड़ा किसी को नही बताना चाहते सब कुछ नारायण पर छोड़ देते थे। वही नारायण चाहते थे सुदामा आकर मुझसे कहे। यही बीच की डोरी भक्त और भगवान और दोस्त की मर्यादा को बाध रखा था। सुदामा जी अपने दोस्त के सम्मान को कभी भी ठेस नही पहुचाना चाहते थे। गरीबी की असहनीय पीड़ा को सहन करते हुए उनकी पत्नी ने उन्हे बार-बार श्रीकृष्ण से मदद माने हेतु प्रेरित करती थी लेकिन सुदामा जी नही जाते थे एक दिन सुदामा जी विवश व लाचार होकर पत्नी का बात मानकर श्री कृष्ण के यहा चले जाते है। जैसे महल के द्वार पर पहुचते है और द्वारपालां से बताया कि श्रीकृष्ण हमारे मित्र है। उनसे जाकर कहो तो द्वारपालों द्वारा जमकर ढ़हाके लगाकर हसने लगे। इस पर उनको बड़ी ग्लानी हुई। उसी समय एक मंत्री ने जाकर श्रीकृष्ण से सारीबात को बताया। जिस पर श्री कृष्ण सुदामा का नाम सुनकर पागलों की भॉति दौड़ते हुए नंगे पाव नगर की गलियां में उन्हे ढूढ़ने लगे और मिलन होने पर दोनो एक दुसरे मिलकर रोने लगे। वही श्री तिवारी ने आज की समाज की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज का मित्र, मित्र के नाम धोखा, धड़ी, अनैतिक कार्य, लूट-खसोट में लगे है। ऐसा करने से बहुत बड़ा पाप होता जिसका कष्ट उसे जन्मजन्मान्तर तक भोगना पड़ता है। वही कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य यजमान अजय सिंह छेदी ने आरती पूजन कर सबको प्रसाद वितरण किया। इस दौरान संजय सिंह, सोनू सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, भूतपूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, इन्द्रजीत मौर्या, योगेश मिश्र सहित सैकड़ों श्रीमद्भागवत प्रेमी मौजूद रहे।

उ.प्र.प्रा.शि.संघ ब्लाक  जलालपुर का हुआ निर्वाचन।
आज दिनांक 23/0772025 को बी आर सी जलालपुर के प्रांगण में शोभनाथ यादव अध्यक्ष  , अरूणेश चन्द मिश्र  मंत्री हुए निर्वाचित।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी सिनिध्द कुमार सिंह व सह संयोजक  सत्य प्रकाश मिश्र, तथा  पर्यवेक्षक साजेश सिंह  सह संयोजक
की मौजूदगी व देख रेख में ब्लॉक इकाई जलालपुर का चुनाव बी आर सी प्रांगण  में बुध्दवार को संपन्न हुआ‌
                  जिसमें शोभनाथ यादव को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया व अरूणेश चन्द मिश्र मंत्री निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सोनकर कोषाध्यक्ष अजीत कुमार व संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार सिंह,  तथा सह संयोजक कमलेश कुमार सिंह व रवि प्रकाश सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर में अध्यापकों के हित में  कार्य करेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्वाचित  शोभनाथ यादव ने कहा कि  जिला संयोजक संजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय जी के निर्देशानुसार अध्यापकों के खिलाफ हो रहे अनर्गल कार्यवाही का जोरदार विरोध किया जायेगा ।आज के कार्यक्रम में  रूद्रसेन सिंह, बृजेश सिंह,संजीव मिश्र, आशुतोष , शम्भू प्रसाद सिंह, राकेश पाठक,धर्मेंन्द्र सिंह, शम्भू यादव, गया दीन वर्मा, शारदा प्रसाद यादव,राम आसरे सिंह, अखिलेश सिंह, विधाता यादव,राम उजागिर यादव, अनिल शर्मा, पूजा राना, श्वेता सिंह, जूली सिंह,   अरविन्द पाल, नीलेश केसरवानी, पूजा राना,भानु गौतम, रीतू प्रिया नीलम केसरवानी शैलेन्द्र,शशीकला देवी,मीना कुमारी, निर्मला देवी ,नवीन सिंह ,अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया। तथा  आज के कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षको ने भाग लिया और सभी ने संगठन को पूर्ण समर्थन दिया।

हमारे आराध्य और स्वाभिमान के प्रतीक श्री राम
जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम
वर्षगांठ विक्रम संवत 2081, पौष शुक्ल द्वादशी (11
जनवरी, 2025) को महाराष्ट्र के विजय विहार सोसाइटी मे सबने
मिलकर धूमधाम से मनाने जा रहे है।
कार्यक्रम की रूप रेखा इस प्रकार है