चंदन राय की बलिदानी पुण्यतिथि मनायी गयी – चहनियां चंदौली

चंदन राय की बलिदानी पुण्यतिथि मनायी गयी – चहनियां चंदौली त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन द्वारा अमर बलिदान चंदन राय की आठवीं पुण्यतिथि मंगलवार को नदेसर मारूफपुर उनके आवास पर मनाया गया। सर्वप्रथम बलिदान चंदन राय की पुण्य-तिथि व शहिद जवान चंदन राय की प्रतिमा पर माला फूल चढ़ाकर विनम्र भाव से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि देते वक्त उपस्थित मुख्य अतिथि स्वतंत्र निदेशक भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड भारत सरकार एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश शिवनाथ यादव, सुशील सिंह विधायक सैयद राजा, सूर्य मूनी तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉक्टर संजय त्रिपाठी, विजय यादव चैयरमैन, कारगिल युद्ध के अयोध्या योध्दा अजय सिंह रघुवंशी, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव,सहित कयी गणमान्य लोग शहीद जवान चंदन राय की की प्रतिमा पर माला फूल चढ़कर विनम्र भाव से श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। वही ग्रामवासी युवा क्षेत्रवासियों ने हजारों की संख्या में जवान चंदन राय बलिदान दिवस पर नारे लग रहे थे कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक चंदन राय तुम्हारा नाम रहेगा। इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।शहीद परिवार का सम्मान मेधवी छात्र-छात्राओं का सम्मान के साथ जरूरमंद लोगों में कंबल का भी वितरण किया गया।

प्राचीन हनुमान मंदिर के पास चल रही मांस की दुकान बंद

पंडित दीनदयाल नगर के ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर में स्थित प्राचीन हनुमान जी के मंदिर के ठीक बगल में पिछले ढाई महीने से बूचड़खाना एवं मांस की दुकान संचालित हो रही थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रकरण को गंभीरता से उठाया और दुल्हीपुर चौकी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने एक कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दुकान मालिक को तुरंत दुकान बंद करने का आदेश दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए स्थायी कदम उठाए जाएं।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 29 कोपीडीडीयू नगर। एमआईआईटी ​शिक्षण संस्थान की ओर से 29 सितंबर को नगर पालिका इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला, मेंहदी, निबंध व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। संस्था के निदेशक जुबेर अहमद ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 24 वर्षो लगातार किया जा रहा है। इसमें कक्षा एक से पीजी तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 26 सितंबर तक संस्था पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक उपहार के साथ सम्मानित किया जाएगा।