श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति-आशुतोष

जागरण संवाददाता चहनिया चन्दौली
क्षेत्र तारगांव अजगरा स्थित बाबा शीतलू ब्रह्म् बाबा व अति प्राचीन शिव हनुमान मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। भागवत कथा की पॉचवे दिन शुक्रवार को कथावाचक श्री आशुतोष महाराज ने श्री कृष्ण जन्म की वर्णन करते हुए उनके बाल लीलाओं की विस्तृत व्याख्या करते हुए कहा कि कृष्ण को वासुदेव जी यमुना नदी पार करते हुए नंदगांव लेके गए जहा यमुना नदी को पार करने लगे वही यमुना जी अपने भगवान श्रीकृष्ण के चरण स्पर्ष कर आगे का मार्ग प्रशस्त किया। जब वासुदेव जी नन्द गाव पहुचकर अपने मित्र नन्द जी के पास जाकर बालक को छोड़कर सारी व्यस्था बताते हुए वहा से पुनः वापस कारागार में आ गये।
दुसरी तरफ मथुरा के अत्याचारी राजा कंस का अपने बहन देवकी के आठवें पुत्र का बधकर निर्भय होना चाहता था लेकिन प्रभु की महिमा कौन जाने क्या होगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रमाह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। कंस एक दुष्ट शासक था जिसने भविष्यवाणी के डर से अपनी बहन देवकी के सभी बच्चों को मार डाला था। भगवान कृष्ण ने देवकी और वसुदेव को कंस के अत्याचारों से मुक्त कराया और प्रजा को उनके भय से मुक्त किया। वही प्रभु ने अपने मित्रो ओर सखाअे संग बहुत लीलाए की। वहीं उपस्थित आयोजक आदि उपस्थित थे। धनंजय ओझा, मनोज तिवारी, सुनील तिवारी, अमित ओझा, विनायक ओझा, राजीव ओझा, त्रिलोकी नाथ, शिव शंकर ओझा, किशन , आदर्श त्रिपाठी, सौरव ओझा, राहुल, रोहित सेठ, आदि उपस्थित थे।






