जिलाधिकारी ने किया सदर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया सदर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण

चंदौली/दिनांकः 13 फरवरी 2026

*जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विकास खंड सदर कार्यालय में पहुंचकर अलग-अलग पटलों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने आन लाईन शिकायत रजिस्टर, सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति, शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच की और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख रखाव तथा अभिलेखों से संबंधित मूल रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न पटल निरीक्षण के दौरान संतोष जनक कार्य की तारीफ किया।

नई सड़क सैदपुर गाजीपुर में पुल के नीचे 45 वर्ष पुरुष को अज्ञात लोगो ने जान से मारने की कोशिश की। तत्काल प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक बदमाश लोग भाग चुके थे,पीड़ित को तत्काल नजदीक के हॉस्पिटल ले कर जाया गया। संवाददाता – मनीष गुप्ता

आज 14 सितंबर हिंदी दिवस के अवसर पर दिव्य एकेडमी कोचिंग संस्थान बबुरी में सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रियंका प्रथम, सुहाना द्वितीय और कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में पढ़ाने वाली हिंदी की वरिष्ठ अध्यापिका सुनीता केशरी द्वारा बच्चों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और ब्रांज मेडल द्वारा पुरस्कृत किया गया।।
विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक जी ने बच्चो का उत्साह वर्धन किया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रसंग सुनकर भक्त हुए निहाल चहनियां चन्दौली क्षेत्र के पक्खोपुर गांव में श्री त्रिदण्डी स्वामी के शिष्य सुन्दरदास यति जी महराज ने अपने मुखार विन्दु से भगवान विष्णु के अवतारों, विशेष रूप से भगवान कृष्ण की लीलाओं और भक्ति योग का वर्णन किया। स्वामी जी ने बताया कि जब-जब धरा पर पाप का बोझ बढ़ जाता है तब-तब भगवान को किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियो का ाश कर आमजन को मुक्ति दिलाना है। जब कंस का पाप चरमोकर्ष पर पहुच गया तब नाथ नारायण ने श्रीकृष्ण रूप में जन्म लेकर कंस का अंत करके मथुरा का उद्धार किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा का प्रसंग सुनकर भक्त निहाल हो गये। इस दौरान जिउत बन्धन यदव, राजेश सिंह, प्रभाकर सिंह, निरज पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, दीपक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक, सारनाथ, प्रेमकुमार सिंह सहित सैकड़ो ग्रामवासी मौजूद रहे – चाहनिया चंदौली