जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक

 

औद्योगिक क्षेत्र की उत्पन्न समस्याओं को दूर कर आकर्षक और आधुनिक बनाए सम्बन्धित अधिकारीगण जिलाधिकारी

 

चंदौली/दिनांक 26 फरवरी, 2026

 

जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक संपन्न हुई।

 

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के प्रवेश मार्ग (लोक निर्माण के लंका-अलीनगर मार्ग) को चौड़ा करवाने संबंधित समस्या पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता से कार्य को पूर्ण किया जाय। ग्राम डाबरिया,धानपुर में स्थापित हो रहे सी बी जी प्लांट हेतु लगभग दो किलोमीटर रोड निर्माण की मांग की गई थी।जिसपर लोक निर्माण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि रोड निर्माण कार्य चल रहा है जल्द ही उसको पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों से संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर हर संभव प्रयास कर निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए गए।

उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल के प्रकरणों, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए की इन योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले आवेदनों को किसी भी दशा में पेंडिंग ना रखा जाए ,उनको नियमानुसार स्वीकृत कर समय से निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों को बेहतर सुविधाएं दी जाएं तथा निवेश व निर्यात गतिविधियों को बढ़ाने हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएं।

 

बैठक के दौरान अधि अभियंता विद्युत, रामनगर इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमीगण सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं उद्यमी गण उपस्थित रहे।

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की पूजा संपन्न

ओम नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गणपति जी की मूर्ति स्थापित कर भव्य पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय रस्तोगी, संजय गोंड, मनीष गुप्ता, मनीष निगम, कल गुप्ता, प्रकाश यादव, दीपक रस्तोगी, विक्की रस्तोगी, मनोज यादव, सुशील, संतोष सेठ, रुपेश, मारकंडे प्रजापति सहित अन्य श्रद्धालु एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वांचल वैश्य फाउंडेशन तथा मानवाधिकार न्यूज़ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।

पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बधाई दी और आयोजन की सराहना की।

डीडीयू नगर चंदौली। आज बुधवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व सिख्ख समाज द्वारा  दशो पातशाहियो की अलौकिक जागृत ज्योत धन-धन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी महाराज  का पावन पवित्र पहला प्रकाश पर्व दिन बुधवार को गुरूद्वारा साहिब जी.टी. रोड पर रात  तक मनाया गया।