तहसील पी डी डी यू नगर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

तहसील पी डी डी यू नगर में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस

जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समुचित निस्तारण हो सुनिश्चित

चंदौली/दिनांक 16 मई 2026

सरकार के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में पी डी डी यू नगर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारण करने के निर्देश दिया कहा निस्तारण के समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय तथा सभी लाभार्थी परक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, निराश्रित पेंशन योजना से लाभान्वित करने, निर्विवाद वरासत सहित अन्य मामले कोे तत्काल सुलझाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 88 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया। साथ ही जमीन से संबंधित मामलों पर पुलिस और राजस्व की गठित टिम द्वारा निस्तारण के लिए तथा शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय सीमा में करने को संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है । उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें भूमि, विकास विभाग, सिंचाई विभाग , विद्युत विभाग एवं पुलिस संबंधित मामले की रही है ।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आए हुए प्रत्येक व्यक्तियों की समस्याओं को सुने एवं उनका निस्तारण करें । उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों को दूर करने के लिए एक समय सीमा निर्धारित है, इसके तहत विभाग को उसे समय सीमा के अंदर समस्या का समाधान करना अनिवार्य है।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा,उप जिलाधिकारी राजीव मोहन,जिला पंचायती राज अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

शारदीय नवरात्री आज से तैयारियां हुई पूर्ण
चहनिया चन्दौली।
शारदीय नवरात्री के पावन अवसर पर क्षेत्र की समस्त देवी मन्दिर की साफ-सफाइ,र् रगाई-पुताई, झालर-बत्ती इत्यादि कार्य पूर्ण कर लिया गया है। राम जानकी मन्दिर रमौली, मां खखरा मन्दिर मटियरा, मॉ बंग्ला भगवती मन्दिर तारगॉव अजगरा, मॉ महरौड़ी देवी मन्दिर कांवर मॉं दुर्गा मन्दिर रामपुर प्रभुपुर बाबा कीनाराम धाम रामगढ़, हनुमानगढ़ी मन्दिर भलेहटा में श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिर की साफ-सफाई रगाई-पुताई का कार्य पूर्ण कर आर्कषक विद्युत झालरां से सजाया गया है और शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर अखण्ड रामयण पाठ, रामनाम का सकीर्तन इत्यादि का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। साफ-सफाई, रगाई-पुताई को लेकर बिगत एक सप्ताह पहले से मन्दिर के पुजारी या समितियां लगी हुई थी। जो पूर्ण कर लिया गया है। वही इंस संबंध में बनारसी मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष नवरात्री 10दिनो की होगी और अनवरत पूजा पाठ किया जायेगा।