रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा लगातार 5वें विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफल आयोजन

रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा लगातार 5वें विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफल आयोजन

 

दिनांक 29 मार्च (रविवार) को प्लांट डिपो, सिकटिया,वार्ड नंबर 14 में पं. दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में रिबॉर्न ट्रस्ट (REBORN TRUST) द्वारा लगातार पाँचवें निःशुल्क चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

 

शिविर में पॉपुलर हॉस्पिटल, वाराणसी के अनुभवी स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लगभग 150 से अधिक लोगों ने चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया, वहीं करीब 20 से 25 लोगों के आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण किया गया। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

 

उक्त शिविर का नेतृत्व सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) द्वारा किया गया, जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं और 36 बार रक्तदान भी कर चुके हैं

 

इस अवसर पर सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट) ने कहा कि,

“हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। रिबॉर्न ट्रस्ट लगातार प्रयासरत है कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा जांच, उचित परामर्श एवं आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। भविष्य में भी हम इसी प्रकार स्वास्थ्य जागरूकता एवं सेवा के कार्य निरंतर करते रहेंगे।”

 

इस अवसर पर रिबॉर्न ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संस्थापक सतनाम सिंह (सोशल एक्टिविस्ट), विष्णु जैस, तनवीर अंसारी, अमनदीप कौर, इन्द्रजीत कौर,शिवानी सोनकर, श्रद्घा कुमारी,

नितेश जैस, प्रिया जैस,आशा कुमारी जी,मुकेश जैसवाल,ईशा सोनकर, एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

इस कैम्प के आयोजन में विशेष रूप से डॉक्टर राहुल कुमार पुत्रः स्वर्गीय डा- अंजनी कुमार जी एवं डॉक्टर अफजल अली एवं सभासद प्रतिनिधि राकेश शर्मा जी की विशेष भूमिका रही इन्हीं के सहयोग से इस कैम्प का आयोजन हो पाया

 

रिबॉर्न ट्रस्ट द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे,नगर के 25 वो वार्ड में निःशुल्क कैम्प कराने के लिए REBORN TRUST प्रतिबद्ध है

भगवान भास्कर के जयकारे से गूजायमान हुई अध्यात्मिक नगरीरामनगर वाराणसीविन्ध्य पर्वत के तलहटी में भगवान भोले नाथ की त्रिशूल पर वसी नगरी वाराणसी में चार द्विवसीय डाला छठ बड़े ही धूॅमधाम के साथ मनाया गया। मॉ भगवती गंगा के दोनां तटां अध्यात्मिक नगरी तो दुसरी तरफ रामनगर के राजा का किला स्थित है। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक व रामनगर से लेकर पड़ाव डोमरी तक हजारां नर नारी भगवान भास्कर के महापर्व को पूर्ण करने में लगे रहे। जिसके क्रम में मंगलवार की अल सुबह ही व्रतियो ने मॉं गंगा के तट पर पहुच कर उदयाचल भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। जैसे भगवान भास्कर की किरणे मां गंगा के स्पर्श की कि चारों तरफ भगवान भास्कर व छठी मइया के गगन भेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गूजायमान हो गया और इसी अर्ध्य के साथ भगवान भास्कर महापर्व समाप्त हो गया।

नम आंखों से किया गया मां दुर्गा का विसर्जन
जागरण संवाददाता चहानिया चंदौली
चहनिया क्षेत्र में नवरात्र के दुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद चहनिया ,बलुआ, रामोली जुड़ा हरधन ,सोनबरसा मझिलेपुर सैकड़ो गांव के भक्तों ने मां के प्रतिमा को आस्था और उत्साह के साथ विसर्जन किया स्थापित सभी दुर्गा पंडालो में शुक्रवार को वैदिक मंत्र के साथ पुरोहित ने विधि पूर्वक विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की विसर्जन करने से पहले मां दुर्गा का पूजा अर्चना किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान मां दुर्गा का विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाये। जुलूस के दौरान  मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही वही भक्तगण डीजे वह ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मां का जयकारा लगाते हुए अबीर गुलाब के साथ लगा कर मां दुर्गा को विसर्जन किया गया किसी प्रकार के अप्रिय घटना न हो इसको लेकर बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन प्रतिमा विसर्जन यात्रा में विशेष नजर बनाए रखे थे।