प्रदेश व देश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा चंदौली का औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी जिलाधिकारी 

प्रदेश व देश स्तर पर पर्यटक का भव्य केंद्र होगा चंदौली का औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी जिलाधिकारी

 

एडवेंचर गेम्स, चिल्ड्रेन पार्क, वॉच टावर और कैंटीन जैसी सुविधाएं होगी उपलब्ध

 

नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन कर उभर रहा जिलाधिकारी

 

चंदौली/दिनांक 05 अप्रैल 2026

 

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने औरवाटांड़ जलप्रपात और छानपातर दरी का भ्रमण कर पर्यटन स्थल को विकसित करने एवं वहाँ पर सैलानियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने, पर्यटकों के खानपान, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी संबंधी सुविधाओं को और भी बेहतर व सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि नौगढ़ इलाके में स्थित यह स्थल अब पिकनिक और एडवेंचर के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन रहा है। उन्होंने पर्यटक क्षेत्र के रूप में जलप्रपात को विकसित करने के लिए पहल की है। जिलाधिकारी ने बताया कि इसी के तहत पर्यटन विभाग और वन निगम के द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य और कराए जाएंगे।

 

 

जिलाधिकारी ने डीएफओ को झरने के किनारे रेलिंग सहित अन्य सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन की दृष्टि से कार्य कराने के लिए डीएफओ एवं पर्यटन अधिकारी से सुझाव मांगा। उन्होंने कहा कि जिले में औरवाटांड़ और छानपातर दरी जल प्रपात पर पयर्टन क्षेत्र के रूप में और बेहतर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जाएगा। जल्द ही सभी जगहों पर आधुनिक सुविधाओं को बहाल किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद ले सकें।

छुट्टा पशुओं से हो रही आयेदिन दुर्घटनाएंचहनियां चंदौलीक्षेत्र में इस समय छुट्टा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि यह छुट्टा पशु कस्बा तथा बाजारों में दिन-रात घूमते रहते हैं और नतीजा तब बिगड़ता है जब वह सड़क पर टहलते रहते हैं और दो पहिया व चार पहिया वाहनों से टकरा जाते हैं जिससे छुट्टा पशु और वाहन चालक दोनों घायल हो जाते हैं। इस प्रकार विगत एक माह में अब तक आधा दर्जन लोग छुट्टा पशुओं से टकराकर घायल हो गये और अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। आधा दर्जन पशु मौत के मुंह में समा गये। इसी प्रकार शनिवार को प्रातः कस्बा में एक छुट्टा गाय पिकअप से टकराकर मर गयी और चालक बचते-बचाते भाग खड़ा हुआ। इस प्रकार इनके आतंक से किसान भी त्रस्त हो चले हैं। जिनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं परंतु इन्हें गौशाला नहीं भेजा जा रहा है। जबकि सरकार द्वारा लाखों रूपये खर्च गौशालाआें का निर्माण करवाया है लेकिन जिम्मेदरान अपने दायित्यों से मुॅह मोड़ भारी दुर्घटना की बाट जोह रहे है। वही लोगों ने इस ओर जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करवाते हुए अविलम्ब छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजवाये जाने की गुहार लगाया है। ताकि फसल व जनहानि दोनो से लोगो को राहत दिलाई जा सके।

जाम में घंटो फसी रही जनता – महाराष्ट्र
खराड़ी से वागोली के बीच रोड पर लगा भयंकर जाम, गणपति विसर्जन में लगा था जाम ,देर से आई प्रशासन भी नही हटा पाई जाम।
जनता बेहाल और विसर्जन की भीड़ सम्हले नही सम्हल रही थी।

विद्यालय में जर्जर पीपल का पड़ टूटी चहारदिवारी से खतराजागरण संवादाता चहनिया चन्दौली।क्षेत्र स्थित कम्पेजिट विद्यालय लक्षमनगढ़ में विद्यालय की चहार दिवारी गुणवत्ता विहीन बनने के कारण जगह-जगह टूट कर क्षतिग्रस्त हे गयी। साथ विद्यालय प्रागण से सअे विशालकाय जर्जर पीपल का पेड़ भारी दुर्घटना को दावत दे रहा है। इतनी बड़ी गम्भीर समस्या से विद्यालय सबंधित अध्किारी, ग्राम प्रधान जिले के अधिकारी मौन साधे हुए है।गौरतलब तो यह है कि प्रायः बच्चे विद्यालय के प्रागण में ख्ेलते नजर आते है और चहारदिवारी अूटी होने के कारण वह कब विद्यालय से बाहर हो जायेगे इसका किसी को अंदाजा नही रहता। इतना ही बलिक बच्चे खेलते-खेते उसी विशालकाय जर्जर पीपल के बृक्ष के नीचे आकर बैठ जाते है और वह पेड़ कब गिर जायेगा इसे कोई नही बता सकता। जबकि इस वर्ष पेड़ काफी पुराना होने के कारण भयंकर वारिष व तेज हवा के कारण वह 75अंश के कोण पर आकर टिका हुआ वह कब जमीदोज हो जायेगा यह भगवान भरोसे ही है। जबकि गौर करे तो विद्यालय प्रांगण में अगर बारिश हो जाय तो जलजमाव का होना तय है। वही ग्रामीणां सहित गाव के सम्भ्रान्तां का कहना है कि शिक्षा के विभाग के आलाधिकारी तत्काल मामले को गम्भीरता से लेते हुए जर्जर पीपल को कटवाते हुए टूटी हुई चहारदिवारी को अविलम्ब बनवाये जाने की मांग की है। ताकि समय रहते भारी घटना को रोका जा सके। इस संदर्भ में एबीएस सुरेन्द्र सहाय ने बताया मामला संज्ञान में नही जाचं कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शिक्षक समस्याओं के निस्तारण हेतु बीएसए से मिला संगठन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ,चंदौली के मासिक बैठक के पश्चात संगठन का द्वारा शिक्षक समस्याओं से जुड़े मांग पत्र को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ।