ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का हुआ शुभारम्भ-चंदौली

ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का हुआ शुभारम्भ-चंदौली

ताराजीवनपुर बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ताराजीवनपुर में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की नवीन शाखा का शुभारम्भ शुक्रवार को भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सकलडीहा कुंदन राज कपूर रहे। शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुंदन राज कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस नवीन शैक्षिक पहल के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाएगा।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि नवीन शाखा में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ताराजीवनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सूर्यमुनी तिवारी,जिलापंचायत सदस्य संजय पाण्डेय,डॉ शम्भूनाथ गोंड,जितेन्द्रनाथ तिवारी,सुब्बन सिंह, विवेक सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राहुल मिश्रा, राजकुमार मौर्या, अमित मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, भारत तिवारी,गुड्डु तिवारी, आलोक पाण्डेय, बंशराज मिश्रा,कुंज बिहारी पाण्डेय, कौशल कुमार, अनिल चौहान, राजकुमार मौर्या, चंदन पाण्डेय, टुनटुन पाण्डेय, अरुण मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय कवि, बनारसी सिंह, रोहित पाण्डेय कवि, अंशु तिवारी राजगुरु,हरगेन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अभिभावक, छात्र /छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

🎉✨ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का गौरव! गल्लामंडी निवासी आदरणीय बृजेश गुप्ता जी की सुपुत्री अंशिका गुप्ता ने प्रतिष्ठित C.A. परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर अपने परिवार एवं नगर का नाम रोशन किया है। 💐 Manvadhikar News परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ। 🙏🚩 ManvadhikarNews

कहीं बज बजाती नालियां तो कहीं झाड़- झंखाड से पटा रास्ता ग्रामीण हलकान-चंदौली तारा जीवनपुर स्थित सहरोई गांव में इन दिनों बज बजाती नालिया तो कहीं गांव में मेन रास्तों पर झाड़ -झंखारों से पटा हुआ है। हाल यह है कि अगर समय रहते साफ सफाई नहीं की गई तो संक्रामक बीमारियों को इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मेन रास्तों पर झाड़ झंखाड इस तरह पट गया कि उसपर राह चलना दुष्कर हो गया है। बरसात के दिनों में झाड़-झंखाड़ो में विशैल जीव जंतुओं का निवास हो गया है। जो कि हमेशा दुर्घटनाएं की आशंका बनी रहती है। नाबदान के पानी से उठ रहे दुर्गंध से ग्रामीण का नरकी जीवन जीने को विवश हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी गांव में दर्शन दुर्लभ हो गया है। कभी -कभार आकर हाजिरी लगाकर रफू चक्कर हो जाता है। ग्रामीणों ने सफाई कर्मी से इस संदर्भ में कहा जाता कि झाड़- झंखाड व नालियों को साफ कर दीजिए तो यह कह कर टाल देता है कि आप लोग हमारे अधिकारियों से बात कर लीजिए। वहीं ग्रामीण प्रधान व सचिव से कई बार अवगत करवाया लेकिन निजात दिलाने में असमर्थ हैं। वहीं उपस्थित नामवर मिश्रा, ईश्वरी, उमेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, राजेंद्र प्रजापति, पखंडू गुप्ता, कुंवारू गुप्ता, चंद्रबली खरवार, महानंद मिश्रा, शिशु मिश्रा, लादी प्रजापति, देवेन्द्र मिश्रा सुनील मिश्रा, बेचू, दर्जनों ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि नाली व झाड़ झंखाड का समुचित व्यवस्था नहीं हुआ तो हम ग्रामीण विकासखंड कार्यालय का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।