विश्व रक्तदाता दिवस पर खाना बैंक ट्रस्ट के सदस्य सूरज ने किया रक्तदान 

विश्व रक्तदाता दिवस पर खाना बैंक ट्रस्ट के सदस्य सूरज ने किया रक्तदान

 

मुगलसराय/चंदौली। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था खाना बैंक ट्रस्ट के सदस्य सूरज गुप्ता ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। जिले के एक अस्पताल में किडनी की बीमारी से पीड़ित एक मरीज़ के बारे में संस्था को जानकारी मिलते ही संस्था के अध्यक्ष अंकित त्रिपाठी के नेतृत्व में सूरज ने रक्तदान कर मरीज़ की जान बचाई।इस अवसर पर उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

 

खाना बैंक ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सूरज के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था केवल भोजन वितरण ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहती है। रक्तदान जैसे कार्य समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

 

संस्था के सदस्यों ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने नागरिकों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।

धनतेरस पर झाडुओं की हुयी जमकर ब्रिकीआर्थिक मंदी का दिखा नजाराचहनियॉ चंदौली।धनतेरस के पावन पर्व पर स्थानीय कस्बा व बाजारों में काफी चहल-पहल देखी गयी तथा आर्थिक मंदी के चलते लोगों ने झाड़ूओं की जमकर खरीददारी की तथा जिधर देखे उधर ही दुकानां पर लोग झाड़ूआें की खरीद फरोख्त करते देखे गयें।भगवान धनवन्तरी महाराज की लोगों ने पूजन अर्चन किया तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगो ने वर्तन वगैरह तथा लक्ष्मी गणेश की मिट्टियों की खरीददारी कर आस्था की पूर्ति की।इस प्रकार बाजारों तथा कस्बों में देर रात्री तक काफी चहल-पहल देखी गयी मिंदरां में लोगों ने पूजन अर्चन कर मत्था टेका तथा मंगलमय होने की कामना व्यक्त किया। इस प्रकार बलुआ, पपौरा, मोहरगंज, रमौली, मारूफपुर, टाण्डाकला, रामगढ़, कस्बों व बाजारों में धनतेरस पर कफी चहल पहल देखी गयी।