देवी मंदिरों में तीसरे दिन भक्तों की उमड़ी भरी भीड़ – चहनियां चंदौली

देवी मंदिरों में तीसरे दिन भक्तों की उमड़ी भरी भीड़ – चहनियां चंदौली चहनियां विकास खंड के गांवों कस्बों व बाजारों में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों में पूजन अर्चन करने के लिए अल सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। तरगांव चकिया बिहारी स्थित मां बांग्ला भगवती के मंगला आरती के बाद से ही भक्तों की कतार लग गई। सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त किये गये थे । क्षेत्र के कांवर महरौडी देवी, मथेला प्राचीन मंदिर मां काली मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगायी। मटिहरा, विशेषरपुर मां खाखरा देवी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने श्रद्धा व विश्वास के साथ पूजन -अर्चन किया। मां को पूजा सामग्री अर्पित की। मां बंगलामुखी भगवती के पुजारी अश्वनी कुमार मिश्र माता जी की महिमा को बताते हुए कहा कि मां बंगला मुखी भगवती सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। मां के दरबार में जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते है। मां सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। मां बंगला मुखी भगवती के दर्शन के लिए कई प्रदेशों से भक्त आते है। मटियरा विशेषरपुर मां खाखरा देवी मंदिर के पुजारी राजन यादव का कहना है कि माता के दर्शन से ही भक्त की सभी मुरादे पूरी हो जाती है । यहां भी मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगी रहती है। मथेला की काली मां के भक्त रामप्रवेश पांडेय मां काली जी महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि चैत्र नवरात्र मां काली के मंदिर में लाखों भक्त दूर दराज से आते हैं। मां का दर्शन पूजन करते हैं। मां काली जी मंदिर प्रांगण में दो दिन का मेला लगा रहता है। मेला में लाखों भक्त मां के दरबार में माता टेकते है। मां सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है।