एम डी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज एवं एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चंदौली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

एम डी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज एवं एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चंदौली में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एम डी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज एवं एमडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, चंदौली में योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व से अवगत कराना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमेन डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।

नर्सिंग प्रिंसिपल यमन कुमार सिंह एवं फार्मेसी प्रिंसिपल अजीत कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी एवं सरल उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर रोहित राय, शिवम, अजीत जायसवाल, सोनम, खुशबू, याशमीन खान, रिंकू, अमित कुमार सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन योग करेंगे तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि संस्था में प्रत्येक माह के अंतिम दिन नियमित रूप से सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बनी रहे और सभी निरोग, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जी सकें।

यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग के प्रति प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण एवं सफल कार्यक्रम सिद्ध हुआ। संस्था द्वारा लिया गया यह संकल्प योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल है।