संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

संविधान दिवस के अवसर पर बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

चहनिया चंदौली

चहनिया क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालयों में संविधान दिवस की दिलाया गया शपथ

प्रधानाध्यापक विरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 26 नवम्बर1949 में संविधान को स्वीकार किया गया ,तब से आज तक हमारा देश बाबा साहब अंबेडकर जी के बनाए हुए संविधान से उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है !

संविधान सभा के सभी विद्वान प्रतिनिधियों ने बड़ी मेहनत और लगन के साथ इस संविधान को बनाकर भारत को मज़बूत बनाने का प्रयास किया है !

राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित नंद कुमार शर्मा ने बच्चों को संविधान की प्रस्तावना को बताकर कहा कि संविधान दिवस मनाने के पीछे इसका मूल उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना तथा संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा करना है !

भारत रत्न बोधिसत्व डॉ . भीमराव अंबेडकर पूरे विश्व के लिए एक नायक के रूप में जाने जाते हैं !विश्व के कई देशों में उनके सम्मान के लिए उनकी मूर्ति स्थापित है !लोगों के मूल अधिकारों तथा कर्तव्यों को संवैधानिक रूप प्रदान करते हुए एक सशक्त भारत की बुनियाद रखने का काम किया !

इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ,शिक्षक नंद कुमार शर्मा ,पूजा सिंह, रूबीसिंह, ममतरानी गुप्ता ,गौतमलाल ,विजय राज रवि ,लक्ष्मीकांत तिवारी ,प्रदीप कुमारसिंह ,उमाचौबे, उमेश ,रामभजन ,सुशीला देवी ,मंजू देवी, रसोइया तारादेवी ,तेतरा देवी ,पिंकी रानी ,केवलादेवी सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे!

विशाल भंडारे के साथ सात द्विवसीय रामकथा का हुआ समापनमुगलसराय चन्दौली।अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित सहरोई गांव में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान जयंती के पावन शुभ अवसर पर नवयुवक मंगल दल सहरोई के तत्वाधान में सात दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया गया है। कथा अंतिम दिन पंडित शक्ति तिवारी ने कथा में बताया कि नारायण की कृपा कब किसपर बरस जायेगी उसको कोई नहीं जान पाता जिस प्रकार प्रभु श्रीराम की कृपा हनुमान जी पर हुई, सुग्रीव जी व विभिषण जी पर हुई। निच्छल भाव से युक्त जीवन यापन करने वालो पर कब प्रभु की कृपा हो जायेगी उसको तो वही जान सकते है। चंचल चित जीव सुग्रीव जिस पर रघुनाथ जी की कृपा हुई और विभिषण जी के पूरा राजपाठ ही दे दिया और अपने परम शिष्य हनुमान जी पर अपनी कृपा बरसा कर उन्हे अमरता का वरदान दिया और अष्ट सिद्धियां प्रदान कर दी। शक्ति तिवारी ने बतलाया की जीवन में यदि जीना सीखना है तो रामचरितमानस का चरण, शरण ,ग्रहण करना चाहिए रामचरितमानस हमको जीना सिखाती है भाई भाई के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, माता-पिता के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, पिता और पुत्र के प्रति प्रेम कैसा होना चाहिए, यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन से सीखा जा सकता हैऔर उन्होंने बतलाया की मनुष्य का शरीर साधन का धाम है मोक्ष का दरवाजा है और इस सांसारिक भव कुप से बाहर निकालने के लिए केवल और केवल एक नाम ओम, राम, शिव इन्हीं तीन नाम में से एक का जाप करें इसी में हम सब का कल्याण है और उन्होंने बतलाया की भगवान ज्ञान से मिले या ना मिले वैराग्य से मिले या ना मिले लेकिन प्रभु प्रेम से जरूर मिल जाते है।वही कथा के अतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन प्रसाद वितरण किया जिसमें हजारो नर-नारी बूढ़े-जवान बच्चे शामील रहे। इस दौरान राहुल मिश्रा समाजसेवी, अमित मिश्रा, रोहित, पवन, शिशु, विराट, उमेश, महानंद, दिनेश, शुभम, गोलू, तबला वादक अनिल तिवारी निक्कीरशिक, प्रद्युम्न, सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नेशनल पब्लिक स्कूल बबुरी चंदौली में विगत चार दिनों से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत सभी कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया था आज विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार पाठक और विद्यालय के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाठक जी के द्वारा समस्त विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चें ,विद्यालय के प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश, अशोक श्रीवास्तव व सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित थी।

विवाहिता ने की खुदकुशी परिजन हुए बेहालचहनिया चंदौली बलुआ थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा 28वर्ष शुक्रवार की दिन में लगभग 11बजे फासी के फंदे पर झूल अपनी इहलीला समाप्त कर ली।रतनेश विश्वकर्मा की पत्नी सरोज देवी शुक्रवार को दोपहर में आत्म हत्या कर ली जेसे ही इसकी खबर परिजनो के लगी की उनके हाथ पाव फूल गये और तत्काल घटना की जानकरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस अग्रिम कार्यवही में जुट गयी। रतनेश की शादी सुर्खापुर जिला मिर्जापुर 8वर्ष पूर्व शादी हुआ था। सरोज के दो बच्चे थे। बड़ी लड़की का नाम रिद्धि लगभग 4वर्ष लड़के का नाम डिग्गू 2वर्ष है। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वही स्वजन पत्नी के मायके पिता गिरधारी विश्वकर्मा को सूचित किया। पिता ने आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारीक कलह से उबकर सरोज ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

चंदौली पी डी डी यू नगर! पब्लिक इंटरेस्ट थिंकर्स असेंबली” पिता” संस्था  द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जनसेवा  कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  यह कैंप अस्सु लान इस्लामपुर वार्ड 10 और 11 में आयोजित हुआ. इस कैंप में आम ज़न को आयुष्मान कार्ड धारक होने के लिए सहायता प्रदान करते हुए उपयुक्त और योग्य को तुरंत इस सहायता सुविधा उपलब्ध कराना है.? अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो इस कार्ड को बनवा सकते हैं जिससे आप सूचीबद्ध अस्पताल (जो अस्पताल आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हैं) में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।आज के इस शिविर में 104 लोगों ने पात्रता प्रशिक्षण हेतु उपस्थिति दी जिसमें वर्तमान पात्रता में 41 लोगों को यहा इस सेवा का लाभ प्राप्त हुआ. जिसमें 70 बर्ष व उससे ऊपर उम्र की संख्या की बहुलता रही जब की 70 साल से कम 6 संख्या के राशनकार्ड धारक भी इसमें लाभान्वित हुए. पिता टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट) ने इस कार्ड का लाभ और उसकी उपयोगिता भी आगंतुकों को बताई. इस कैंप का नेतृत्व तारिक अब्बास , अस्सु भाई, अजहर भाई तथा तनवीर अंसारी (एडवोकेट) द्वारा किया गया., पिता संस्था द्वारा आयुष्मान कार्ड का अगला निशुल्क कैंप वार्ड नंबर 7  पराहुपुर, जायसवाल स्कूल रोड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में 4 जनवरी शनिवार को आयोजित किया जाएगा,
कैंप में आए हुए लोगों को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी पिता संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक द्वारा दी गई

आज निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैम्प में में “पिता” संस्था के सदस्य- कुलविंदर सिंह, आनंद खरवार, अमित महलका, अजहर अंसारी, योगेंद्र यादव अल्लू, बिजेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, रवनीत सिंह, हमीर शाह बुद्धू नीतेश कुमार, प्रवीर यादुवेंदु, प्रिया जैस, राजेश गुप्ता, अंकिता राज, महेश नारायण, रीना यादव , रुचिका शाह, श्वेता सिद्दार्थी,उदय शंकर गुप्ता, तनवीर अंसारी, तारीक अब्बास , विजय गुप्ता, विकास आनंद, प्रवीन कुमार मुन्ना, प्रिया जायसवाल, ललित नारायण, वीरेंद्र यादव, इन्द्रजीत कौर, फिरोज खान, मुकेश शर्मा एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।